Hanuman Chalisa

Sleeping Problems: अच्छी नींद के लिए इन 5 आदतों को बदलें

Webdunia
Sleeping Problems at Night : आज के समय में नींद न आने की समस्या (sleeping problem) काफी ज्यादा बढ़ गई है। हमारे शरीर को रेस्ट की ज़रूरत होती है जिसके लिए एक बेहतर नींद का होना ज़रूरी है। खराब नींद के कारण आपको हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही नींद पूरी न होने के कारण फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही प्रभावित होने लगती है। खराब नींद का कारण आपकी कुछ आदतें हो सकती हैं जिनके सुधार से आप अच्छी नींद ले सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपनी नींद को बेहतर कर सकते हैं....
 
1. ज्यादा स्क्रीन टाइम : आज के समय में कई लोग बिस्तर पर सोने के समय रील स्क्रॉल करना पसंद करते हैं। साथ ही कई लोग देर रात तक वेब सीरीज, मूवी या कोई ड्रामा देखना पसंद करते हैं। कई लोग रात को सोने से पहले भी लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करना पसंद करते हैं। इसके कारण से आंखें ब्लू लाइट से प्रभावित होती हैं और आपको देर से नींद आती है। रात को कम से कम 30 मिनट सोने से पहले किसी गैजेट का इस्तेमाल न करें। 
 
2. हैवी खाना : कई लोग रात को हैवी खाना खाते हैं जिससे नींद की समस्या हो सकती है। दरअसल रात को सोते समय हमारी बॉडी खाने को ठीक से डाइजेस्ट नहीं कर पाती है। इसके कारण रात को एसिडिटी या गैस की समस्या भी हो सकती है। साथ ही पेट भारी लगने के कारण भी नींद की समस्या होने लगती है। इसलिए रात को हल्का भोजन ही करें। साथ ही जितनी आपको रोटी की भूक है उससे एक रोटी कम ही खाएं। लाइट खाना आपको जल्दी डाइजेस्ट होगा। 
3. विटामिन D की कमी : विटामिन D की कमी के कारण भी आपको नींद की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आप सुबह 10 बजे से पहले धूप लेनी चाहिए। साथ ही डेरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन करना चाहिए। विटामिन D आपकी मेंटल हेल्थ के लिए ज़रूरी है इसलिए इसको अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। 
 
4. सही समय पर न सोना : सही समय पर न सोने से आपका स्लीपिंग शेड्यूल बिगड़ जाता है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है। आपके शरीर को एक निर्धारित नींद की ज़रूरत होती है जिससे आपकी स्लीप साइकिल पूरी हो सके। जल्दी न सोना या 6 घंटे से कम नींद लेना आपकी हेल्थ के हानिकारक है। इसलिए अपनी नींद को बेहतर करने के लिए आप यह आदत को ज़रूर सुधारें। 
 
5. चाय या कॉफ़ी : अधिकतर लोग चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं। लेकिन कई लोग रात को भी चाय या कॉफ़ी पीतें हैं। देर शाम या रात को इनके सेवन से नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप देर रात तक चाय या कॉफ़ी न पिएं। 
ALSO READ: Herbal Tea for Winter: सर्दियों में ये 5 चाय आपके शरीर को रखें गर्म

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

अगला लेख