Hanuman Chalisa

शोध - जानिए लॉन्ग कोविड सिंड्रोम का मुख्य कारण, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

Webdunia
कोरोना की रफ्तार पहले से काफी हद तक कम हो गई है। लेकिन कोविड की दूसरी चपेट में कई लोग आ गए थे। हलांकि कोविड रिपोर्ट तो नेगिटिव आ गई है लेकिन कोरोना के साइड इफेक्‍ट ने जैसे लोगों को जकड़ लिया है। गंभीर रूप से कोरोना से बीमार हुए लोगों में पोस्‍ट कोविड लक्षण या लॉन्‍ग कोविड सिंड्रोम नजर आएं। जिसका प्रभाव अभी भी जारी है।कोविड रिपोर्ट नेगिटिव आने के बाद भी कई तरह की बीमारियों हो रही है। जिनमें ब्‍लैक फंगस प्रमुख रूप से है। साथ ही बाल गिरना, कमजोरी लगना, थकान रहना, हाथ-पैरों में दर्द रहना लक्षण नजर आ रहे हैं। साथ कई लोग कोविड के इलाज के बाद डायबिटीज का शिकार हो गए है। कोविड से ठीक होने वाले लोगों में स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को लॉन्‍ग कोविड के रूप में देखा है। हाल ही में लॉन्‍ग कोविड पर एक शोध किया गया। जिस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि जिसमें भी रक्‍त के थक्‍के बनने की समस्‍या रही है, उन लोगों में कोविड के लक्षण गंभीर हो सकते हैं।  

वैज्ञानिकों ने 50 लोगों पर किया सर्वे

आरसीएसआई यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिसिन एंड हेल्‍थ साइंसेज में वैज्ञानिकों ने 50 रोगियों पर अध्‍ययन किया। इस दौरान शोधकर्ताओं ने यह देखने की कोशिश की क्‍या रक्‍त के थक्‍के बनने के लक्षणों को लॉन्‍ग कोविड के रूप में देखा जा सकता है? वहीं जर्नल ऑफ थ्रोम्‍बोसिस एंड हेमेास्‍टेसिस में एक स्‍टडी प्रकाशित हुई। इसमें वैज्ञानिकों ने बताया कि लॉन्‍ग कोविड सिंड्रोम वाले रोगियों में ब्‍लड क्‍लॉटिंग मार्कर देखे गए हैं। अध्ययन के आधार पर रक्‍त के थक्‍के बनना लॉन्‍ग कोविड सिंड्रोम का कारण माना जा सकता है।  


शोधकर्ता - वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना से ठीक होने के बाद लोग सामान्‍य स्थिति में तो आ रहे हैं लेकिन इसके बाद भी रोगियों में रक्‍त के थक्‍के बनने की समस्‍यास देखी जा रही है। लेखक हेलेन फोगार्टी कहते हैं, कोविड के बाद अधिकतर लोगों में खून के थक्‍के देखे जा रहे हैं। किए गए शोध से समझ आता है कि खून के थक्‍के जमना लॉन्‍ग कोविड के मुख्‍य कारणों में से एक है। किसी भी  प्रकार  की बीमारी के मुख्‍य कारण को समझना जरूरी है।

निष्‍कर्ष - आरसीएसआई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेम्‍स ओ'डॉनेल कहते हैं कि दुनिया में लाखों लोग कोविड संडि्रेाम का शिकार हुए है। दूसरा कारण यह भी है कि कोविड के वेरिएंट्स लगातार बदलते रहे। ऐसे हालात में आने वाले समय में लॉन्‍ग कोविड के मरीजों की संख्‍या बढ़ सकती है। इस पर लगातार अध्‍ययन करना बेहद जरूरी है। कोविड का इलाज कर रहे डॉक्‍टर्स को ब्‍लड क्लोटिंग जैसी समस्‍या पर भी  ध्‍यान देना जरूरी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

अगला लेख