Hanuman Chalisa

चाय पीते वक्त ज्यादातर लोग करते हैं यह 5 गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते ऐसा?

Webdunia
चाय पीना आपमें से जदातर लोगों को पसंद होता है, और कई बार चाय पीना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन आपमें से कई लोग चाय पीते वक्त करते हैं ये 5 गलतियां, जिसे जानने के बाद आप बदल देंगे चाय पीने का तरीका -  
 
1 खालीपेट चाय पीना हमेशा हानिकारक ही होता है। यह एसिडिटी बढ़ाने के साथ ही फ्री रेडिकल्स और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए जिम्मेदार हो सकती है और जल्दी बुढ़ापा आ सकता है। इसके लिए सुबह उठते ही चाय की जगह पानी पिएं और उसके आधे घंटे बाद ही चाय लें। 
 
2 कुछ लोगों की आदत होती है, खाना खाने के ठीक बाद चाय पीने की। लेकिन यह तरीका तो और भी गलत है। ऐसा करने से खाना खाने पर आपके शरीर को मिले पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाते।
 
3 चाय बनाते समय इसे अच्छी तरह उबालना तो जरूरी है लेकिन अतिरिक्त उबालना नहीं। चाय को अत्यधिक उबालकर या कड़क करके पीना सबसे बड़ी गलती है। यह तरीका एसिडिटी की वजह बनता है। इसके लिए पानी को अच्छी तरह उबालकर, आंच से उतारने से पहले ही उसमें चाय पत्ती डालें।
 
4 चाय का अत्यधिक सेवन हानिकारक है। कुछ मायनों में चाय बिल्कुल अल्कोहल की तरह है, जो आपकी मांसपेशियों को सक्रिय जरूर करती है लेकिन इसका अधिक सेवन बेहद हानिकारक है। इसका सीमित सेवन करें।
 
5 चाय में कुछ औषधियों जैसे तुलसी आदि का प्रयोग करना भी एक गलती हो सकती है, क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन इन औषधियों के गुणों के अवशोषण में बाधक होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख