Hanuman Chalisa

कहीं आप नकली अंडे तो नहीं खरीद रहे हैं? इन 5 टिप्स से जानें

Webdunia
अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होते है, इसलिए अधिकाशं लोग सेहत व बॉडी बनाने के उद्देश्य से इन्हें खाते हैं। लेकिन कहीं ऐसा तो नहीं कि आप नकली अंडे खरीद रहे हैं? आइए, हम आपको बताएं नकली अंडों की पहचान करने के 5 तरीके -
 
 
1 नकली अंडों की पहचान करने का एक आसान तरीका है उसकी चमक। अगर आपको अंडों के छिलके उजले और अधिक चमकदार नजर आएं तो समझ लें कि अंडे नकली हैं, क्योंकि असली अंडों पर ज्यादा चमक नहीं होती।
 
2 अपनी अंगुली से अंडों को छुएं, अगर अंडे की ऊपरी परत स्मूद या समतल हो तो यह असली है। नकली अंडों की ऊपरी परत रूखी होती है।
 
3 अगर आप अंडे को हिलाकर देखें, तो असली अंडा कभी आवाज नहीं करेगा, जबकि नकली अंडे को हिलाने पर आप इसके अंदर से आवाज सुन पाएंगे।
 
 
4 जब आप अंडे को तोड़ते हैं, तो असली अंडों में योग यानि अंडे का अंदरूनी पीला भाग अलग होता है जबकि नकली अंडे को तोड़ने पर आप पाएंगे कि पीला और सफेद भाग आपस में मिक्स होते हैं।
 
5 हालांकि नकली और असली अंडों में फर्क करना इतना भी आसान नहीं हैं, इसलिए अपने अनुभव और विवेक के अनुसार ही सही अंडों का चुनाव करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अगला लेख