Hanuman Chalisa

Unlock 1.0 : धार्मिक स्थल पर जाते समय इन बातों का रखें ख्याल

Webdunia
कोरोना ने हमारी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। दिनचर्या में आए बदलाव से घर से बाहर निकलते समय सावधानियां जरूरी हैं और इन सभी बातों का हमें ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपकी सुरक्षा आपके स्वयं के हाथों में है। जब भी आप अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकलते हैं, तो आप उन सभी जरूरी बातों का ध्यान रखते हैं, जो आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।
 
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऑनलाक के पहले चरण में धार्मिक स्थल खोले जाएंगे और ऐसे समय में विशेष सावधानी की जरूरत है। तो आइए जानते हैं कि किन-किन बातों का आपको इस दौरान ध्यान रखना जरूरी है।
 
उचित दूरी का रखें ख्याल
 
धार्मिक स्थल पर आपको एक उचित दूरी का ख्याल रखना जरूरी है। आप लाइन में खड़े रहने पर यह जरूर ध्यान रखें कि आपने दूरी बनाए रखी है।
 
मास्क लगाएं
 
धार्मिक स्थल पर भीड़भाड़ होती है, ऐसे में मास्क लगाना न भूलें। घर से निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं।
 
किसी भी चीज को न छुएं
 
धार्मिक स्थल में प्रवेश करने के बाद किसी भी चीज को न छुएं। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। लेकिन ध्यान रहे, जब आप सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगे तो आपको आग से दूर रहना है, जैसे आरती लेते समय इस बात का ध्यान रखें।
 
भीड़भाड़ से दूर रहें
 
अगर आप देख रहे कि मंदिर के अंदर काफी लोग जमा हैं, तो वहां उनसे दूरी बनाए रखें और जल्दबाजी करने से बचें।
 
मूर्तियों को न छुएं
 
मंदिर में मूर्तियों का न छुएं। दूर से ही भगवान के दर्शन करना इस वक्त उचित है। इसलिए ध्यान रहे कि आप दूर से भी दर्शन कर सकते हैं और इसमें लापरवाही न करें।
 
आसन घर से लेकर जाएं
 
जब आप मंदिर जाएं तो इस बात का ध्यान रखे की आपको आसन घर से ही ले जाना है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajaram Mohan Roy: आधुनिक भारत के जनक राजाराम मोहन राय की जयंती, जानें उनके विचार

लघुकथा: 'क्या आपने !'

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

अगला लेख