Health Tips : बाथरूम में फोन का इस्तेमाल, खतरनाक बीमारियों को न्योता देना

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (11:51 IST)
21वीं सदी में युवाओं में अखबार पढ़ने की रूचि बहुत हद तक कम हो गई है। सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज ने हमारे हाथों से अखबार छीनकर मोबाइल पकड़ा दिया है। देखते ही देखते फोन के इतने आदि हो गए है कि फोन हर वक्त हमारे पास ही रखते हैं। फिर चाहे कुछ भी कार्य कर रहे हो और किसी भी बहाने से। आपने अलार्म लगा रखा हो, म्यूजिक सुनना हो या फिर पढ़ाई करनी हो। इसकी दिवानगी इस कदर बढ़ गई की अब वॉशरूम में मैगजीन की जगह मोबाइल ने ले ली है। जी हां, अब टॉयलेट में भी फोन लेकर जाने लगे हैं, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। विज्ञान ने भी बाथरूम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को गलत ठहराया है।  

जब बाथरूम साफ है तो बैक्टीरिया का कैसा डर?

यह विचार आपके मन में आता ही होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक बाथरूम में जाने के बाद आप बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं।  आप फ्लेश का इस्तेमाल करते हैं। और इसके बाद तुरंत फोन को हाथ लगा लेते हैं। लेकिन हाथ धोने के बाद हाथों से बैक्टीरिया निकल जाते होंगे लेकिन वह आपके फोन पर जरूर रहते हैं। विज्ञान के नजरिए से देखा जाए तो फोन हीट पैदा करता है तो बैक्टीरिया को पनपने में मदद करता है। जब भी आप लेंस से देखें तो आपको बैक्टीरिया की मोटी परत नजर आएगी।  

बाथरूम में फोन से बीमारियों का खतरा -

बाथरूम में बैठना बोरियत हो सकता है लेकिन आप कई सारी बीमारियों को न्योता देते हैं। बाथरूम में आप स्टैफिलोकोकस, शिगेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं। जो आपको बीमार कर सकते हैं। बाथरूम में फोन का इस्तेमाल करने पर हेपेटाइटिस ए जैसे वायरस का खतरा भी बढ़ जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

लोहे जैसी मजबूत बॉडी के लिए इन 5 आयरन से भरपूर फूड्स को अभी करें अपनी डाइट में शामिल

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

मंगलवार सुविचार: Tuesday Quotes in Hindi

डॉक्टर ने किया है ज्यादा पानी पीने से मना? खाएं ये 5 फूड्स जिनसे नहीं लगेगी बार-बार प्यास

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख