सर्दियों में नियमित खाए सिंघाड़े, सेहत को होंगे कई हैरान कर देने वाले फायदे

Webdunia
सर्दियों के मौसम कि फल और सब्जियां आपको बाजार में आसानी से दिख जाएंगी। इस मौसम में खाया जाने वाला एक फल है सिंघाड़ा। कई लोग तो इसे बड़े चाव से खाते भी है, लेकिन इस मौसम में रोजाना सिंघाड़े खाने से आपको कितने बेहतरीन फायदे हो सकते हैं, ये शायद आपको नहीं पता होगा। आइए, जानते हैं इस मौसम में रोजाना सिंघाड़े खाने से सेहत को होने वाले 10 बेहतरीन फायदे -
 
1. सिंघाड़े में विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
 
2. गर्भावस्था में सिंघाड़े का सेवन करना माता और शि‍शु के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है।
 
3. सिंघाड़ा खाने से मासिक धर्म संबंधी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
 
4. सिंघाड़ा शरीर को उर्जा देता है, इसलिए उसे व्रत और उपवास के खाने में भी अलग-अलग तरह से शामिल किया जाता है। इसमें आयोडीन भी पाया जाता है, जो गले संबंधी रोगों से रक्षा करता है।
 
5. पीलिया और अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है। इसला नियमित तौर पर प्रयोग करने से सांस संबधी अन्य समस्याओं में आराम मिलता है।
 
6. सिंघाड़े का सेवन रक्त और मूत्र संबंधी रोगों के उपचार के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
 
7. दस्त लगने पर भी सिंघाड़े का सेवन रामबाण उपाय है।
 
8. सिंघाड़ा खाने से फटी एड़ि‍यों में लाभ मिलता है।
 
9. शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर इसका लेप बनाकर लगाने से बहुत फायदा होता है।
 
10. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्ड‍ियां और दांत दोनों ही मजबूत करने में सहायक होता हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये 10 फूड्स खाकर बढ़ जाता है आपका स्ट्रेस, भूलकर भी ना करें इन्हें खाने की गलती

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

सभी देखें

नवीनतम

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

अगला लेख