Hanuman Chalisa

वैक्स‍िंग के दर्द से बचाएंगे 5 टिप्स

Webdunia
वैक्सिंग त्वचा से बालों को हटाने का सबसे प्रचलित लेकिन थोड़ा दर्द भरा तरीका है। बावजूद इसके वैक्सिंग का प्रयोग सबसे अधिक होता है क्योंकि इससे मृत त्वचा एवं हल्की टैनिंग भी निकल जाती है और स्किन स्मूद हो जाती है। रहा सवाल दर्द का, तो यह 5 टिप्स हैं ना, दर्द कम करने के लिए... 


1 वैक्सिंग के दर्द को कम महसूस करने का एक अच्छा तरीका यह है कि वैक्सिंग की शुरुआत हमेशा छोटे हिस्से से करें। जैसे हाथों की वैक्सिंग हाथ के पंजों या फिर कलाई से शुरू करें और पैरों की पंजों से।

2 दर्द कम करने का दूसरा अच्छा तरीका यह है कि आप त्वचा के बालों को कड़क होने से बचाएं और नर्म बनाए रखें, ताकि इन्हें निकालने में ज्यादा खिंचाव न हो। इसके लिए शैंपू से एक बार वॉश करके हाथों या पैरों को अच्छी तरह से पोंछ लें। 

3 ब्लेड या रेजर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। वरना आपके बालों की ग्रोथ कड़क होगी और वैक्सिंग में यह तकलीफदेह होगी। कई बार ग्रोथ कड़क होने पर वैक्स‍िंग के दौरान ब्लीडिंग की संभावना बढ़ जाती है।
 

महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मासिकधर्म के समय वैक्सिंग कराने से बचें। इस समय संवेदनशीलता अधिक होती है जिससे आपको दर्द भी अधिक महसूस होगा और चिड़चिड़ाहट भी।
5 जिस दिन वैक्सिंग करना हो, त्वचा पर स्क्रब करें ताकि मृत त्वचा निकल जाए और त्वचा मुलायम हो जाए। इससे आप कम दर्द महसूस करेंगे। इसके अलावा उस दिन कॉफी का सेवन करने से भी बचें, क्योंकि कॉफी पीने से संवेदनशीलता बढ़ती है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख