Hanuman Chalisa

जरूर पढ़ें ये 10 टिप्स, वरना दीपावली पर बढ़ जाएगा वजन

Webdunia
दिवाली के पांच दिनी त्योहार पर मिठाईयों और पकवानों खूब दौर चलता है। इसके साथ यह बात भी पुख्ता हो जाती है कि आप अतिरिक्त कैलोरी लेकर अपना थोड़ा-बहुत वजन भी बढ़ा लेते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, वजन को संतुलित करने के लिए जरूर जानिए ये 10 उपाय, ताकि बढ़ता वजन नियंत्रित कर सकें....
 
त्योहार के समय भले ही खाने-पीने में कोई कोर-कसर न छोड़ें, लेकिन अन्य दिनों में आपको सही डाइट लेनी होगी। ताकि शरीर और बढ़े हुए वजन में एक संतुलन बनाया जा सके।
 
आम दिनों में अपनी डाइट पर खास तौर से ध्यान दीजिए, और इस बात पर भी कि आप जो भी खा रहे हैं वह अतिरिक्त कैलोरी लिए हुए न हो। ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिनमें फैट और कैलोरी बहुत कम हो और उर्जा भी मिलती रहे।
 
फल व कच्ची सब्जियों पर फोकर करें। जूस, सूप और सलाद भी बेहतर विकल्प है। यह सारी चीजें आपको उर्जा भी देंगी और शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल कर पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाएंगी।
 
खाना पकाते समय घी-तेल का प्रयोग करने से बचें। अगर आपके लिए यह संभव नहीं हो, तो बहुत कम मात्रा में घी, तेल और मसालों का प्रयोग करें।
 
दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं। हर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। चाहें तो नींबू निचोड़कर पानी पी सकते हैं, यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बढ़िया रहेगा।
 
जिन चीजों में शर्करा की मात्रा अधिक हो उनसे बिल्कुल दूरी बना लें और खाद्य पदार्थों में वसा की मात्रा पर भी विशेष ध्यान दें।
 
सुबह का नाश्ता भले ही अच्छी मात्रा में करें लेकिन रात का खाना बिल्कुल हल्का हो इस बात का ध्यान रखें। रात का खाना हमेशा के समय की अपेक्षा जल्दी खाएं और खाने व सोने के समय में अंतर रखें।
 
एंटीऑक्सीडेंट तत्वों के लिए दिनभर में दो से तीन बार ग्रीन-टी पिएं। यह आपको हल्का महसूस कराएगी और उर्जावान बनाए रखने के साथ तनाव से भी दूर रखेगी।
 
दिनभर एक स्थान पर बैठे रहने के बजाए समय-समय पर उठकर चलते-फिरते रहें। सुबह या रात के समय टहलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चाहें तो घर की छत पर ही चहलकदमी कर सकते हैं।
 
व्यायाम जरूर करें। नियमित तौर पर व्यायाम करने से आप जल्दी अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं। ज्यादा कुछ करने का मूड न हो तो घर पर रस्सी कूदना या बच्चों के साथ खेल-खेलना भी अच्छा तरीका है।
 
10 खाना खाने के बाद गरम या गुनगुना पानी पिएं। यह पाचनक्रिया को बेहतर करेगा और वसायुक्त भोजन करने पर पेट की चर्बी बढ़ने से रोकेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष निबंध

पर्यावरण दिवस पर सबसे अच्छी कविता: धरती की पुकार

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

अगला लेख