Hanuman Chalisa

वेट लॉस और त्वचा में निखार लाने के लिए बहुत फायदेमंद है ये ड्रिंक, जानिए फायदे

Webdunia
वेट लॉस और त्वचा में निखार  और ग्लो लाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है। वेट लॉस के लिए डाइटिंग, फिजिकल एक्टिविटी, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना आदि। वहीं अगर कम मेहनत कर वजन को कंट्रोल करना चाहते है, तो  मेटाबॉलिज्म बढ़ाना एक अच्छा उपाय हो सकता है। हम आपको एक ऐसा आसान उपाय बता रहे है जिससे आप अपने वेट को कम तो कर ही सकते हैं साथ ही त्वचा को भी बेहतर बना सकते है। वो कैसे आइए जानते हैं।
 
यहां हम आपको एक ऐसे पानी के बारे में बता रहे हैं। जी हां पानी... ये ऐसा पानी है जिसमें आयुर्वेदिक गुण भरपूर मात्रा में पाएं जाते है। जो शरीर में कई तरह की कमी को पूरा करता । स्किन को साफ और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। हम बात कर रहे है धनिया-जीरा और सौंफ के पानी की।
 
जीरा कई गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति बेहतर होती है। वहीं यदि इसका नियमित सेवन किया जाएं तो इससे वेट लॉस भी होता है। हम यू तो जीरे का सेवन नहीं कर सकते है। इसलिए इसका पानी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है, जिससे शरीर की अंदर से सफाई होती है और चेहरा चमक उठता है।
 
वहीं धनिया की बात करे तो उसमें कई तरह के मिनरल और विटामिन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।  ये वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं स्किन से जुड़ी समस्या से भी राहत पाया जा सकता है। इसलिए इसका सेवन काफी उपयोगी होता है।
 
अब बात करें सौंफ की। तो स्किन को ठंडा रखने के लिए सौफ बहुत ही फायदेमंद है। चेहरे पर यदि दाने निकल आए है, तो सौंफ इसे दूर करने में मदद करता हैं। 
 
अब जानते हैं कैसे इस पानी को बनाएं-
1- सबसे पहले आधा छोटी चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ को एक ग्लास पानी में रात में भिगोकर रखें।
2. अगली सुबह इस पानी को उबालें और ग्लास में छान लें। और इसका नियमित सेवन करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख