Hanuman Chalisa

Weight Loss Tips : बिना एक्सरसाइज के 4 तरह से घटाएं अपना वजन

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (17:00 IST)
वजन घटाना आसान नहीं है। इसके लिए सही योजना, खानपान होना जरूरी है। डाइटिंग और वर्कआउट का सही मिश्रण होने पर आपको मनचाहा वजन मिल सकता है लेकिन इतनी व्यस्त लाइफ में बहुत कम लोग वक्त निकाल पाते हैं। और वक्त मिलने पर व्यक्ति आराम करना पसंद करता है। लेकिन इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ है कि आप आराम करके भी वजन कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे -

1. नींद पूरी लें - नींद पूरी नहीं होने पर वजन तेजी से बढ़ता है। क्योंकि जब-जब नींद पूरी नहीं होती है इंसान दिनभर आलसी खाता है और वह किसी प्रकार का काम ठीक से करने में समर्थ नहीं रहता है। ज्यादा सोने से आप 270 कैलोरी कम खाएंगे। अच्‍छी नींद आने से आपकी जंक फूड खाने की चाह कम होती है। जो आपका वजन कम करने में मदद करता है।  270 कैलोरी कम करना मतलब साल भर में 4 किलो वजन कम करना।  

2. बिना ब्लैंकेट सोने की कोशिश करें - ऐसे कमरे में सोए जहां तापमान कम हो जिससे आपका मेटाबॉलिज्‍म बढ़ेगा और आपकी बॉडी अधिक कैलोरी बर्न करेगा। स्टडी में पाया गया कि कम तापमान में सोने से शरीर में ब्राउन फैट की मात्रा बढ़ जाती है। ब्राउन फैट वसा का बेहतर विकल्प है। साथ ही रक्त शर्करा के स्तर को भी कम करने में मदद करता है।

3.स्‍लीपिंग मास्‍क - स्टडी के मुताबिक लाइट में सोने वाले या लाइट जलाकर सोने वालों का वजन तेजी से बढ़ता है।  वहीं अंधेरे में सोने वालों का वजन 21 फीसदी कम बढ़ता है। इसलिए स्लीप मास्‍क लगाने की सलाह दी गई है। खासतौर पर दिन में जरूर मास्क लगाकर ही सोएं।  

4. भूखे पेट नहीं सोएं - जी हां, कम कैलोरी से वजन घटता है लेकिन रोज डिनर नहीं करने से आपका वजन अचानक से कम हो सकता है। और यह आपके मेटाबॉलिज्‍म पर बुरा असर डाल सकता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया भी बिगड़ सकती है। इसलिए वजन कम करने के लिए उपरोक्‍त निम्न बातों का ध्यान जरूर रखें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख