Hanuman Chalisa

बर्ड फ्लू क्या है, कैसे फैलता है इंसानों में, लक्षण, सावधानियां और इलाज

Webdunia
देश में कोरोना के डांवाडोल खतरे के बीच अब बर्ड फ्लू का आतंक मंडरा रहा है। देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू फैलता जा रहा है। सवाल उठता है कि क्‍या इंसानों में इसका डर है। पिछली बार जब बर्ड फ्लू ने डराया था तब कई राज्यों में हाई अलर्ट के तहत मांस, चिकन व अंडों की ब्रिकी पर रोक लगा दी थी।
बर्ड फ्लू क्या है? 
बर्ड फ्लू के नाम से पॉपुलर यह बीमारी एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 की वजह से होती है बर्ड फ्लू को एवियन इन्‍फ्लूएंजा वायरस (Avian Influenza Virus) भी कहते हैं। यह वायरल वायरस वैसे तो पक्षियों को अपना शिकार बनाता है लेकिन इंसान भी इससे संक्रमित हो सकता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, गीस, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेजी से फैलता है। यह इन्फ्लूएंजा वायरस इतना खतरनाक होता है कि इससे इंसान व पक्षियों की मौत भी हो सकती है। इंसानों में इसके खतरे को देखते हुए समय रहते सावधान होने की जरूरत हैं।
कैसे फैलता है इंसानों में
बर्ड फ्लू ज्यादातर घरेलू मुर्गी, सूअरों, गधे, टर्की, गीस और प्रवासी जलीय पक्षी जैसे जंगली बतख से फैलता है। इंसानों को यह बीमारी तभी होती है जब वो संक्रमित पक्षी के संपर्क में आए हो। उसके बाद यह संक्रमित मरीज से स्वस्थ व्यक्ति में फैलने लगता है।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- सांस लेने में तकलीफ होने लगती है
- खांसी की दिक्कत
- कफ का बनना या जमा होना
- हरदम सिरदर्द
- पेट में दर्द और उल्टी होना
- बुखार के साथ शरीर में अकड़न, दर्द व थकान
संक्रमण बढ़ने पर बीमारी
- निमोनिया
- आंखों में जलन- किडनी पर इफेक्ट
- कार्डियक अरेस्ट का खतरा
बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां
- घर में पालतू पक्षी ना रखें। अगर पालतू पक्षी रखें है तो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। साथ ही पक्षी को छूने के बाद आप भी अच्छी तरह हाथ धोएं।
- खुले बाजार या छोटी जगहों से मांस की खरीदारी करने से बचें। इसके साथ ही कच्चा या अधपका मांस ना खाएं।
- हाथों को बार-बार धोएं और सैनेटाइजर भी करें, खासकर पक्षियों और संक्रमित मरीज को छूने का बाद। साथ ही घर से बाहर जाते समय मास्क जरूर पहनें।
- घर के आस-पास साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
- इसके अलावा सही डाइट लें और अधिक मात्रा में तरल चीजों का सेवन करें। एक्सरसाइज और योग करना ना भूलें और शराब और तंबाकू से दूरी बनाकर रखें।
बर्ड फ्लू का इलाज
बर्ड फ्लू का इलाज अलग-अलग तरीकों से इलाज किया जाता है। हालांकि ज्यादातर मामलों में मरीज को एंटीवायरल दवाएं ही दी जाती है। हालांकि इससे बचाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह से इन्फ्लूएंजा टीका भी लगवा सकते हैं। बर्ड फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर 48 घंटे के अंदर की डॉक्टर से संपर्क करें, नहीं तो यह जानलेवा रूप ले सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख