गलत समय पर मॉर्निंग वॉक करते हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए सही समय

Webdunia
सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कई लोग मॉर्निंग वॉक करते हैं। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि सुबह जितनी जल्दी वॉक करें उतना ही अच्छा रहता है। कई लोग तो बहुत ही शान से बताते हैं कि वे सुबह 4 या 5 बजे उठकर मॉर्निंग वॉक करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मॉर्निंग वॉक का सही समय ये नहीं है, बल्कि वॉक सुबह सूरज निकलते वक्त करें तो ज्यादा बेहतर होता है। आइए, जानते हैं क्यों -
 
1 अगर आप सुबह सूरज निकलते समय या उसके कुछ देर बाद तक सुबह की सैर करते हैं, तो आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-डी मिलता है जबकि अंधेरे में या सूरज निकलने के पहले सैर करने पर आप विटामिन-डी से वंचित रह जाते हैं।
 
2 भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करना, सुबह की सैर का एक महत्वपूर्ण कारण होता है। लेकिन अगर आप अंधेरे में सैर करने जाते हैं, तो उस समय आपको ऑक्सीजन का फायदा नहीं मिल पाता, क्यों उस वक्त पेड़-पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं।
 
3 हड्ड‍ियों को मजबूत करने के लिए कैल्शि‍यम के साथ-साथ विटामिन-डी बेहद आवश्यक होता है। अगर आप सही मात्रा में धूप नहीं लेते तो आापको विटामिन डी नहीं मिल पाता और आपके शरीर को कैल्शि‍यम का कोई लाभ नहीं मिलता। हल्की धूप में सैर करने से आपका शरीर कैल्शि‍यम का सही उपयोग कर पाता है।
 
4 अगर आप मानसिक तनाव या डिप्रेशन के शि‍कार हैं, तो हल्की धूप में सैर करना आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको सैर करने के फायदे भी मिलेंगे और हल्की धूप आपको डिप्रेशन से भी बचाती है।
 
5 अगर आप डाइबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो भी सुबह की हल्की धूप में सैर आपको डाइबिटीज, हृदय रोग और दिमागी समस्याओं से दूर रखता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख