नोनी क्या है, क्यों चर्चा में है इस फ्रूट का जूस

Webdunia
फलों के जूस का सेवन करना सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है, कमजोरी और थकान नहीं लगती है। नोनी भी उसी प्रकार का फल है। यह दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया और प्रशांत महाद्वीपों में मुख्‍य रूप से पाया जाता है। उस क्षेत्र में यह फल औषधि के रूप में काम करता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन बी 3, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन मुख्‍य रूप से पाया जाता है। इसके एक नहीं अनेक गुण है। ब्‍यूटी से हेल्‍थ तक इस फल के फायदे हैं। आइए जानते हैं नोनी फ्रूट जूस से होने वाले फायदों के बारे में - 
 
1. दिल का रखें ख्‍याल - नोनी फ्रूट जूस में मौजूद तत्‍व दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से धमनियों में रक्‍त का संचार सुचारू रूप से होता है। इसी के साथ ब्‍लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। 
 
2.एंटी एजिंग - शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर अन्‍य महिलाओं के मुकाबले झुर्रिया दिखने लगती है। स्किन एकदम ड्राई हो जाती है। नोनी में विटामिन सी मौजूद है। साथ ही इसमें एंटी एक्‍ने गुण भी होते हैं। चेहरे की चमक को बढ़ाता है। 
 
3.वायरल  से बचाएं - नोनी में मौजूद एंटी वायरल गुण वायरल सर्दी, खांसी, बुखार से बचाता है। बुखार से शरीर में हो रहे दर्द को दूर करता है। इसलिए डॉक्‍टर की सलाह से नोनी का जूस दे सकते हैं। 
 
4.कैंसर से बचाएं - नोनी के सेवन से ट्यूमर का खतरा कम हो जाता है। इसमें मौजूद एंटी कैंसर और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं। इससे स्‍तन कैंसर में भी राहत मिलती है। इतना ही इसके जूस का सेवन करने से धूम्रपान से होने वाले कैंसर का खतरा भी कम होता है। 
 
5. गठिया बादी से बचाएं - 30 की उम्र के बाद शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जिस वजह से शरीर के जोड़ों में असहनीय दर्द होता है। उसमें नोनी का जूस पीना फायदेमंद होता है। क्‍योंकि जूस पीने से यूरिक एसिड कम होता है।   
 
6. तनाव को करें कम - तनाव की वजह से काम बहुत प्रभावित होता है। ऐसे में नोनी जूस का सेवन करना फायदे का सौदा है। इसमें मौजूद स्‍ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का स्‍तर कम होता है। जिससे बड़ी राहत मिलती है।साथ ही दिमाग को भी आराम मिलता है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

उलझे और फ़्रीज़ी बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 हेयर मास्क

Men Face Glow Tips: इन 8 आदतों से भारतीय पुरुष की स्किन रहेगी ग्लोइंग और हेल्दी

कंसीलर लगाने से चेहरे पर आ जाती हैं दरारें, तो अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

क्या होता है Nyctophobia, कहीं आपको तो नहीं हैं इसके लक्षण?

चेहरे पर रोज लगाती हैं फाउंडेशन? हो सकती हैं ये 7 स्किन प्रॉब्लम

अगला लेख