Hanuman Chalisa

White onion Murabba : सफेद प्याज का मुरब्बा है मर्दों के लिए अमृत समान

Webdunia
क्या आप सफेद प्याज के फायदे जानते हैं, इसे पुरुषों के लिए अमृत समान माना गया है। सफेद प्याज भी खाने में उतना ही लाभदायक होता है जितना लाल प्याज। सफेद प्याज का स्वादिष्ट मुरब्बा खाने से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। पेट से लेकर दिल तक और ताकत से लेकर त्वचा तक के लिए ये लाभदायक है।
 
सफेद प्याज का मुरब्बा खाने के फायदे- 
 
1. जिन्हें पेट संबंधी समस्या है उन्हें सफेद प्याज के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए। इसमें प्रीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो पाचन में सहायक होते हैं। नियमित रूप से सेवन करने से पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में परेशानियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।
 
2. शरीर में पुरानी कोशिकाएं मृत हो जाती हैं और नई कोशिकाएं बनती हैं। इन नई कोशिकाओं को बनाने में सफेद प्याज का मुरब्बा काफी असरदार होता है। इसके लिए रोज रात को सोने से पहले सफेद प्याज का मुरब्बा खाने से लाभ मिलता है।
 
3.त्वचा संबंधी रोगों से परेशान हैं तो सफेद प्याज का मुरब्बा खाना शुरू कर दें। इसमें विटामिन सी पाई जाती है जिसके कारण त्वचा की रंगत बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही त्वचा संबंधी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं।
 
4. सफेद प्याज का मुरब्बा यौन शक्ति बढ़ाने में काफी असरदार माना जाता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं, इसके लिए रोज सफेद प्याज के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए।
 
5.प्याज में सल्फर पाया जाता है जो कैंसर को दूर रखता है। सफेद प्याज के मुरब्बे में शहद भी मिला होता है जिसके चलते शरीर को कई फायदे होते हैं। सफेद प्याज के मुरब्बे का सेवन खासकर गर्मी में करना चाहिए। रोज रात को सेवन करने से शरीर के कई रोग खत्म हो सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख