Festival Posters

Winter Health Tips ; सर्दी में इन 5 चीजों से बढ़ता है मोटापा

Webdunia
सर्दी के मौसम में भूख भी अधिक लगती है और वजन भी तेजी से बढ़ता है। लेकिन बहुत सारी चीजें होती है उन्हें नजरअंदाज कर आप ठिठुरती ठंड में मोटापे से बच सकते हैं। जी हां, और बहुत सारी पौष्टिक चीजों का सेवन कर आप हेल्दी भी रह सकते हैं और ठंड से खुद का बचाव भी कर सकते हैं। साथ ही ठंड में लग रही अत्यधिक भूख को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट शामिल कर सकते हैं। साथ ही हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। जी हां, ठंड में हरी सब्‍जी बहुत सारी आती है जो आपकी सेहत के लिए बेहतर होगी।  

तो आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए -

1.पराठे - अगर आपने भी काफी मेहनत करके अपना वजन कम किया है तो पराठे खाने से बचें।  क्योंकि वजन बहुत तेजी से बढ़ता है लेकिन कम करने में पसीना बहाना भी जरूरी है। इसलिए पराठे से परहेज करें। पराठे पर लगाया गया मक्खन आपका वजन कम समय में तेजी से बढ़ाएगा। इसलिए पहले ही सावधानी बरतें।  

2.क्रीमी सूप - ठंड में सूप का सेवन करना सेहत के लिए अच्‍छा होता है। लेकिन सादे सूप की जगह आप क्रीमी सूप का सेवन करते हैं तो वह आपका फैट बढ़ाएगा। जहां सूप पीने के बाद लोगों की भूख बढ़ जाती है आपका पेट ही  भरा जाएगा। ऐसे में क्रीमी सूप का सेवन करने की बजाए सादा सूप ही पिएं।  

3. चाय - कॉफी - ठंड में चाय कॉफी का सेवन नहीं करें ऐसा हो नहीं सकता है। इसका सेवन करने से बॉडी एकदम गरम रहती है और ठंड कम लगती है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन करने से आपका मोटापा तेजी से बढ़ेगा। जी हां, चाय में दूध और शक्कर दोनों होते हैं जो आपको मोटा बनाने का कारण बनते हैं।  

4. मौसमी मिठाई - सर्दियों में कई सारी मिठाइयां बनती है। जैसे गाजर का हलवा, आटे का हलवा, तिल के लड्डू, कलाकंद और भी कई सारी। यह खाने में जरूर अच्‍छी लगती है लेकिन रोज और हद से अधिक सेवन करने से आपका मोटापा तेजी से बढ़ने लगेगा।  
 
5.नॉनवेज - ठंड में बॉडी को गर्म रखने में नॉनवेज का अहम रोल होता है। लेकिन इसमें कार्ब्स, अनहेल्दी फैट और कैलोरी बहुत अधिक होती है। इसे खाने से बॉडी को ठंड से राहत मिलती है लेकिन मोटापा तेजी से बढ़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

कविता: बेटी

नकारात्मक ऊर्जा का अंत: घर में रोज जलाएं इस चीज का धुआं, दूर होगी कलह और क्लेश

रुकें, सोचें फिर करें हाथी की सवारी

अगला लेख