Hanuman Chalisa

Work From Home Tips : इन Exercise की मदद से पाएं कंधे और पीठ के दर्द से निजात

Webdunia
कोरोना काल के वक्त अधिकतर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं यानी वर्क फ्रॉम होम हैं। ऐसे में लगातार लैपटॉप और कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करते-करते थकान महसूस होना तथा कंधे और पीठ में दर्द होना जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। इसके लिए कुछ आसान-सी एक्सरसाइज हैं जिसे अपनाकर आप इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
 
कंधे और पीठ में दर्द होने पर कौन-सी एक्सरसाइज की जानी चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जो कि फिजियोथैरेपिस्ट एवं योग प्रशिक्षक हैं।
 
डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा
दोनों हाथों को सिर के पीछे ऊपर से ले जाते हुए खिंचाव करना है।
 
दोनों कोहनियों को मोड़ते हुए उंगलियों को कंधों पर रखना एवं कंधों को गोल-गोल घड़ी की दिशा एवं विपरीत दिशा में घुमाना है।
 
दोनों कंधों को ऊपर-नीचे एवं आगे-पीछे करें।
 
सिर को बाएं-दाएं घुमाना, झुकाना एवं गोल-गोल घुमाना है।
 
अब जानते हैं पीठ में दर्द के लिए व्यायाम
 
सीधे बैठकर या खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में क्रॉस करते हुए पकड़ना, उसके बाद दोनों हाथों को सीधे कंधे के स्तर तक लाना और उसी समय सिर को आगे झुकाना है। इससे पीठ पर काफी खिंचाव आता है।
 
तकिए पर सिर रखते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को पुन: आपस में क्रॉस करना है। दोनों हाथ सीधे ऐसे ही खड़े कर लीजिए।
 
दोनों पैरों को दूर फैलाकर रखिए। अब बिना हाथों को मोड़े बारी-बारी से दोनों तरफ अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को मोड़ें।
 
ध्यान रहे, कलाई एवं कोहनी को मुड़ने मत दीजिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख