Hanuman Chalisa

Diet Tips : वर्क फ्रॉम होम में पाचन हो रहा है गड़बड़ तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Webdunia
वर्क फ्रॉम होम का कल्चर एक बार फिर से बढ़ गया है। ऑफिस के दौरान आप अधिक एक्टिव रहते हैं। क्योंकि ऑफिस में आपको बहुत अधिक कंफर्ट नहीं होता है। साल ही वहां का कल्चर भी अलग होता है। ऑफिस में सीमित मात्रा में ही खाना खाते हैं। साथ ही घूमना भी हो जाता है। हालांकि घर पर ऐसा नहीं होता है। वहीं खाना खाने के बाद ऑफिस के काम में ही लग जाने से भी हेल्‍थ पर काफी असर पड़ता है। खाना अच्‍छे से नहीं पचने के कारण सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए जानते हैं डाइट में कौन से फूड्स शामिल करना जरूरी है। ताकि आपको पाचन सुधार में आराम मिले-

1. सेब -  सेब का सेवन करने से कई बीमारियों से दूर रहते हैं। लेकिन जब आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो एक सेब का सेवन जरूर करें। इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन और जरूरी मिनरल्स होते हैं जो आपके पाचन और मूड को भी सही रखते हैं। सेब के सेवन से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

2.दही - सुबह के भोजन में एक कटोरी दही का सेवन करने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र सही रहता है। दही में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं, जो खाना पचाने में मदद करते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी होती रहती है तो इसे दोपहर में ही खाएं।  

3. पपीता - वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक बार में ही खाने की कोशिश नहीं करें। थोड़ा-थोड़ा करके ही खाएं। आहार के साथ ही पपीता भी शामिल करें। पपीता में विटामिन ए, बी और सी भरपूर पाया जाता है। जिससे आंखों के दर्द और सिरदर्द में भी आराम मिलता है।इसका सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है और टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है।

4. चुकंदर - भोजन में रोज एक पीस चुकंदर का रोज खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता है। इससे आपके शरीर में खून का लेवल भी बढ़ता है और अन्य बीमारियों से भी राहत मिलती है।  

5. ओट्स - पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अपने ओट्स जरूर खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसकी मदद से अपच और गैस की समस्या नहीं होती है और पेट भी भरा होता है। साथ ही हरी पत्‍तेदार सब्जियों और मौसमी फल भी जरूर खाएं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख