Hanuman Chalisa

विश्व नारियल दिवस : क्यों मनाया जाता है यह दिवस, जानिए 5 हेल्थ बेनिफिट

Webdunia
हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है। 2 सितंबर 2009 से एशिया प्रशांत नारियल समुदाय (APCC)के गठन दिवस के उपलक्ष्‍य में इस दिन को मनाया जाता है। APCC द्वारा स्थापित किए गए गठन का उद्देश्य है अधिक से अधिक आर्थिक विकास को प्राप्त करना और नारियल से जुड़े विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना, नारियल के प्रति जागरूकता और महत्व का प्रसार करना है। वर्तमान में 18 देशों के सदस्य एक अंतर-सरकारी संगठन के रूप में काम कर रहा है। जिसमें भारत भी इसका सदस्य हैं। एशिया प्रशांत नारियल समुदाय का मुख्‍यालय इंडो‍नेशिया के जकार्ता में है। 
 
नारियल में मौजूद प्रमुख पोषक तत्‍व - 
 
मैंगनीज 52.17 फीसदी, कॉपर 38.67 फीसदी, आयरन 24.20 फीसदी, फाइबर 18.80 फीसदी, जिंक 8 फीसदी, वेलिन 7.60 फीसदी, कार्बोहाइड्रेट - 9.37 फीसदी मौजूद है। 
 
नारियल पानी के फायदे - 
 
1. चेहरे की चमक बढ़ाए - नारियल में मौजूद जरूरी पोषक तत्‍व से चेहरा का ग्‍लो बढ़ता है। 1 महीने बाद घर में किसी प्रकार का इवेंट या कोई प्रोग्राम है तो सप्‍ताह में 5 दिन जरूर नारियल पानी पिएं। इससे आपके चेहरे का ग्‍लो ऑटोमेटिक बढ़ेगा। 
 
2. डिहाइड्रेशन - जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। नारियल पानी से पानी की कमी तेजी से पूरी होती है।इसका सेवन करने से शरीर में ग्‍लूकोज का स्‍तर सामान्‍य हो जाता है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। पाचन क्रिया भी अच्‍छी रहती है। 
 
3.हाई ब्‍लड प्रेशर - अगर आप हाई बीपी के मरीज है तो नारियल पानी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। दरअसल, नारियल पानी में मौजूद विटामिन-सी, मैग्‍नीशियम और पोटेशियम कंट्रोल करने में मदद करता है। 
 
4. वजन कम करें - भोजन करने से पहले नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको अधिक भूख नहीं लगेगी। पेट भरा हुआ रहने के कारण आपके खाने की डाइट में अंतर आ जाएगा। नियमित रूप से फॉलो करने पर एक महीने में भी वजन कम हो सकता है। 
 
5.दिखें जवां - अगर समय से पहले आप बूढ़े दिख रहे हो तो नारियल पानी का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद साइटोकिनन कोशिकाएं आपको जवां रखेगी। और चेहरे पर आ रही असमय झुर्रियां और फाइन लाइंस को भी ठीक करने में मदद मिलेगी। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

July 1 Special Day: 1 जुलाई को क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे और सीए दिवस, जानें महत्व और तथ्य

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Guru Hargobind Jayanti 2026: गुरु हरगोविंद सिंह जयंती: जानें उनके बताए सिद्धांत, जो आज भी हैं प्रासंगिक

राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

अगला लेख