Festival Posters

coconut Hacks: नारियल के छिलके से कर सकते हैं ये 10 काम

Webdunia
पके नारियल का उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। लेकिन इसके छिलके को फेंक देते हैं। क्‍या आपने कभी उसके छिलकों का प्रयोग करने की कोशिश की है? क्‍या आपने कभी सोचा है नारियल के छिलकों का भी प्रयोग किया जा सकता है। अगर कभी प्रयोग नहीं किया है या सोचा ही नहीं है तो आप नारियल के छिलकों के 10 ट्रिक्स जानकर सोच में पड़ जाएंगे। तो आइए जानते हैं -
 
1.खाद का काम - नारियल के छिलकों का प्रयोग करके आप नया प्रयोग कर सकते हैं। गमले में मिट्टी भरने के दौरान कोको पीट का इस्‍तेमाल भी किया जाता है। जिसे नारियल के छिलके से ही बनाया जाता है। इसका प्रयोग करने से मिट्टी टाइट नहीं होती है और पौधों की जड़ बढ़ने में आसानी होती है। साथ ही इससे पौधों को भरपूर पोषण मिलता है। कोको पीट बनाने के लिए नारियल के छिलकों को 15 दिन के लिए पानी में गला दें। सुखाकर बारीक पीस लें। अब इसका इस्‍तेमाल मिट्टी में मिक्‍स करके कर सकते हैं। 
 
2.स्‍क्रबर - अगर आपके घर पर कुचा नहीं है तो आप आराम से इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं। नारियल के उपर के छिलके को निकालकर उसका गुच्‍छा बना लें। आप उनका प्रयोग बर्तन साफ करने में आसानी से कर सकते हैं। गुच्‍छा बड़ा होने पर यह अधिक प्रभावी होता है। 
 
3.खाना बनाने में करें प्रयोग - चूल्‍हे पर खाना बनाने या आग से संबंधित कुछ काम के लिए अक्‍सर लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। साथ ही लकड़ी आग को पकड़ने में थोड़ा वक्‍त लेती है। तो बता दें कि लकड़ी की जगह आप नारियल में से खोपरा निकालकर उसका पूरा उपयोग कर सकते हैं। और वह आग भी जल्‍दी और आसानी से पकड़ लेता है। 
 
4.बालों को करें कलर  - जी हां, आपको जानकर थोड़ा आश्‍चर्य जरूर होगा लेकिन इसके छिलके से आप नेचुरल डाई भी बना सकते हैं। इसके लिए नारियल के छिलके निकालकर उन्‍हें कढ़ाही में निकाल लें और धीमी आंच पर गर्म करें। नारियल की जटा को अच्छें से जला लें और उसका पावडर बना लें। इसके बाद उसमें 2 चम्‍मच नारियल तेल और 2 चम्‍मच सरसों का तेल मिक्‍स कर लें। एक कण कर उसे लगा लें। इसके बाद डाई की तरह इस्‍तेमाल कर 1 घंटे बाद बालों को धो लें। 
 
5.बर्तन बनाए जाते हैं - नारियल से तेल जरूर निकलता है लेकिन नारियल से बर्तन बनाने में इंसानों का तेल निकल जाता है। जी हां, नारियल से पात्रे बनाए जाते हैं। जिसका प्रयोग जैन साधु अक्‍सर करते हैं। उन्‍हें पहले से ही गोल आकार में काटा जाता है। इसके बाद अंदर से घिसाई कर उसे एक जैसा प्‍लेन किया जाता है। फिर बाद में उसे पूरी तरह से पॉलिश किया जाता है। तब जाकर यह एक पात्रा तैयार किया जाता है। 
 
6.पाइल्‍स से मिलेगा छुटकारा -  देसी इलाज से भी इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। शायद आप जानकर चौंक जाएंगे कि नारियल के छिलकों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जटाओं को जलाकर उसका पाउडर बना लीजिए। बाद में खाली पेट दही से इसका सेवन करने से आराम मिलता है। हालांकि इसका सेवन करने से अपने परिचित डॉक्‍टर से जरूर चर्चा करें। 
 
7.दांतों को चमकाएं - नारियल की जटाओं को निकालकर उन्‍हें जला लें। फिर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद रोज दांतों से उसकी सफाई करें। हल्‍के हा‍थों से ही ब्रश करें। तेजी से करने से मसूड़ों पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आराम से ही ब्रश करें। 
 
8.सजावट के सामान - जी हां, अगर आप कलाकार है तो आप अवश्‍य जानते होंगे कि किस तरह से नारियल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल को अलग - अलग तरह से काटकर आप उन्‍हें हैंगिंग के रूप में इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 
 
9. सूजन आने पर लगाए बुरा - जी हां, गांव में अक्‍सर पैर मुड़ जाने या सूजन आने पर नारियल के बुरे का लैप लगाया जाता है। नारियल के बुरे में थोड़ी सी हल्‍दी भी मिक्‍स कर लें। इसके बाद उसे प्रभावित स्‍थान पर लगाकर बांध दिया जाता है। यह एक आयुर्वेदिक तरीका है। 
 
10 मासिक धर्म की परेशानी - नारियल के छिलकों से भस्‍म तैयार कर लें। फिर उसे एक गिलास पानी से सेवन करें। ऐसा करने पर मासिक धर्म में आराम मिलता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

winter drinks: सर्दी जुकाम से बचने के लिए पिएं 3 में से एक पेय

बसंत पंचमी और सरस्वती प्रकटोत्सव पर रोचक निबंध Basant Panchami Essay

Cold weather Tips: ठंड में रखें सेहत का ध्यान, आजमाएं ये 5 नुस्‍खे

Republic Day Essay 2026: गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें राष्ट्रीय पर्व पर बेहतरीन निबंध

सभी देखें

नवीनतम

सुर्ख़ फूल पलाश के...

Republic Day Speech 2026: बच्चों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का सबसे शानदार भाषण

PM Modi Favourite Fruit: पीएम मोदी ने की सीबकथॉर्न फल की तारीफ, आखिर क्या है इसे खाने के फायदे?

Basant Panchami 2026 Special: इस बसंत पंचमी घर पर बनाएं ये 5 पीले पकवान, मां सरस्वती होंगी प्रसन्न!

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

अगला लेख