Hanuman Chalisa

मधुमेह की गलत धारणाओं से बचें, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

डॉ. संजय गुजराती
हम में  से बहुत से लोग नहीं जानते कि मधुमेह आखिर है क्या और किन कारणों से यह लगातार फैल रहा है। मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. संजय गुजराती दे रहे हैं पाठकों के प्रश्नों का जवाब। डॉ. गुजराती जानेमाने फीजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं। मधुमेह पर उन्हें विशेषज्ञता हासिल है।
 
सवाल : मधुमेह के बारे में गलत धारणाएं कौन सी हैं? 
 
डॉ. गुजराती : जागरूकता की कमी की वजह से मधुमेह के बारे में कई गलत धारणाएं फैली हुई हैं और हम अन्य रोगियों द्वारा कही गई बातों पर तुरंत विश्वास कर लेते हैं, उदाहरण के लिए-
 
* मधुमेह पिछले जन्म के बुरे कर्मों का नतीजा है।
 
* यदि आप इंसुलिन लेना शुरू करते हैं तो आपको जीवनभर लेना पड़ेगा।
 
* करेला, नीम की पत्तियां और मैथी, सदाबहार की पत्तियां, जामुन की गुठलियां खाने, विजयसार की लकड़ी से बने पानी के गिलास, गुड़मार जड़ी-बूटी जैसे इलाज करने से मधुमेह ठीक हो जा सकता है।
 
* यदि हमें कोई लक्षण नहीं है तो रक्त शर्करा की जांच कराने की क्या जरूरत है?
 
* हो सकता है कि परीक्षण रिपोर्ट गलत हो, क्योंकि हमारे परिवार में किसी को मधुमेह नहीं है।
 
* मधुमेह रोगी महिला गर्भवती नहीं हो सकती।
 
सवाल : मधुमेह का उपचार क्यों कराना चाहिए? 
 
डॉ. गुजराती : मधुमेह का नियंत्रण महत्वपूर्ण है, क्योंकि रक्त शर्करा के स्तरों में अनियंत्रित वृद्धि शरीर को तबाह कर सकती है और कई महत्वपूर्ण अंगों को खराब कर सकती है। यदि मधुमेह अनियंत्रित रहा, तो इससे हो सकता है-
 
1. लकवा
2. अंधत्व
3. दिल का दौरा
4. गुर्दे की खराबी
5. नपुंसकता

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अगला लेख