World Lupus Day : विश्व ल्यूपस दिवस पर जानिए इस बीमारी के कारण, लक्षण और उपचार

Webdunia
आज विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day) है। यह प्रतिवर्ष 10 मई को मनाया जाता है। ल्यूपस एक गंभीर बीमारी हैं, जो रोगी के शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करती है, जो आंशिक भी हो सकती है और व्यापक रूप में भी। यह रोग इतना खतरनाक है कि इसमें मरीज के शरीर का वो संक्रमित अंग जो ल्यूपस की चपेट में आ चुका है, उसके कारण वह शरीर के अन्य अंगों में भी फैल जाता है तथा रोगी के लिए कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। 
 
इस रोग से मरीज के मस्तिष्क, ह्रदय तथा कोशिकाओं को प्रभावित होने का ज्यादा खतरा होता है। हालांकि ल्यूपस के मरीजों की संख्या भारत में बहुत कम है। लेकिन आम तौर पर यह रोग 15-44 वर्ष के लोगों को अपने गिरफ्त में ले लेता है।
 
कारण : 
ल्यूपस रोग होने का सबसे बड़ा कारण यह हैं कि जब किसी व्यक्ति के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली उसके शरीर के अन्य अंगों तथा ऊतकों को नुकसान पहुंचाने लगती है, तब रोगी को अपने शरीर में जलन महसूस होने लगती है, इतना ही नहीं शरीर में सूजन भी होने लगती है। और शरीर में होने वाले इस रोग को ल्यूपस के रूप में जाना जाता है। ल्यूपस रोगियों के शरीर के लिए सूर्य से निकलने वाली पैराबैंगनी किरणें हानिकारक होती हैं।
 
लक्षण : 
बुखार,
जोड़ों का दर्द, 
शरीर में जकड़न,
छाती में दर्द,
त्वचा में जलन,
थकान, 
सूजन, 
सांस लेने में परेशानी, 
सिर दर्द आदि। 
 
उपचार : 
- ल्यूपस रोगी डॉक्टर की सलाह के बिना बुखार की दवाइयां नहीं लें।
- सुबह-शाम में व्यायाम (एक्सरसाइज) करें। 
- सूर्य की रोशनी से बचकर रहे। 
- स्मोकिंग से बचें। 
- थकावट दूर करें।
- तनाव से दूरी बनाकर रखें। 
- ड्रिंकिंग न करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: World Lupus Day 2023 : विश्व ल्यूपस दिवस 2023 की थीम जानिए

ALSO READ: Mother Ocean Day 2023: विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

रोजमर्रा की डाइट में खाए जाने वाले ये 6 फूड्स बढ़ा सकता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा, जानिए कैसे बचें

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

बच्चों का माइंड शार्प बनाने वाले 8 बेस्ट फूड्स, डेली डाइट में तुरंत करें शामिल

जानिए क्या होते हैं दूतावास, समझिए कौन होते हैं राजदूत और क्या होती है उनकी भूमिका

अगला लेख