Hanuman Chalisa

World Sleep Day 2021 : हमेशा सेहतमंद रहना है तो अच्छी नींद है जरूरी, जानिए 5 खास बातें

Webdunia
अच्छी नींद के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की ओर से हर साल 13 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई तरह की चिंताएं चलती रहती हैं। यदि आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो आपको कई तरह की समस्याएं होंगी।

आपको तनाव, गैस और अपच जैसी पेट की समस्याओं तथा सिर दर्द, बदन दर्द का सामना भी करना पड़ता है। नींद नहीं आने की इस समस्या को इन्सोमनिया कहा जाता है। अत: वर्ल्ड स्लीप डे मनाने का उद्देश्य लोगों को नींद की समस्याओं के प्रति जागरूक करना और नींद के कारण होने वाली समस्याओं को दूर करना होता है। वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी की ओर से हर साल एक विषय तय कर उसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। 
 
आइए World Sleep Day पी जानते हैं नींद के 5 दवारहित उपचार-    
 
1. नियमित व्यायाम की आदत डालें, इससे नींद अच्छी आती है, पर सोने से पहले व्यायाम नहीं करना चाहिए। 
 
2 . सोने के कमरे को शांत व अंधकारमय रखिए। सोने व उठने की नियमित दिनचर्या बनाएं। निद्रा में तीव्र मांसपेशीय शीथली-करण उपचार (शवासन) लाभदायक है।
 
3. सोते समय सकारात्मक विचार मस्तिष्क को शांति देते हैं। 
 
4. व्यावहारिक उपचार- कुछ खास व्यावहारिक उपायों से भी अनिद्रा की समस्या का उपचार हो सकता है जैसे- अगर नींद न आ रही हो तो बिस्तर पर न जाएं। सोने के कमरे का प्रयोग सिर्फ निद्रा के लिए करें। बिस्तर पर पड़े-पड़े नींद का इंतजार न करें। उठ जाएं व तभी लेटें, जब नींद आ रही हो। 
 
5. हर सुबह एक निश्चित समय पर उठें। रात को निश्चित समय पर सोएं। लेट नाइट पार्टियों व टीवी का लोभ छोड़ें। दिन में सोने से बचें, ताकि रात में नींद की निरंतरता बनी रहे। 

ALSO READ: Motivation Tips : आप अपने जीवन का असली उद्देश्य कैसे पता करेंगे?

ALSO READ: इन कारणों से होती है किडनी कैंसर की बीमारी, आपको भी जानना है जरूरी

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख