Health Tips : हीमोग्लोबिन बढ़ाने के 10 सटीक तरीके

Webdunia
शरीर में खून की कमी होने पर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। जिससे एनिमिया का शिकार हो जाते हैं। खून की कमी होने पर बॉडी, आंख, नाखून, हथेली एकदम सफेद हो जाती है। इतना ही नहीं खून की कमी से महिलओं को पीरियड्स में अधिक समस्‍या आती है। लेकिन 10 सटीक तरीके हैं हीमोग्‍लोबिन बढ़ाने के। जिसका लगातार सेवन करने से बिना दवा के आपका खून बढ़ सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि खून की कमी होने पर शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। वहीं ऑक्‍सीजन लेवल कम होने लगता है। आइए जानते हैं 10 सटीक तरीकें - 
 
1. चुकंदर - अपने आहार में रोज एक गोल स्‍लाइस चुकंदर की खाना चाहिए। चुकंदर खाने से शरीर में खून बढ़ता है। इसमें मौजूद तत्‍व शरीर को डिटॉक्‍सीफाई कर हीमोग्‍लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाते हैं। इसका सेवन करने से खून की कमी बहुत हद तक कम हो जाती है। 
 
2 अनार - खून की कमी होने पर रोज अनार के दाने खाना चाहिए, ज्‍यूस नहीं पिना चाहिए। अनार के दाने का सेवन करने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं। अनार खाने या जूस पीने से  अपच की समस्‍या भी ठीक हो जाती है। 
 
3.गुड़ का पानी - रोज गुड़ का पानी पीने से खुन तेजी से बढ़ता है। रात को कांच के गिलास में 1 चम्‍मच जितना गुड़ डालें और उसमें पानी भरकर रख दें। सुबह उठकर उस पानी को दूसरे कांच के गिलास में छान लें। उसमें आप चाहे तो स्‍वाद के लिए नींबू और थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं। इससे आपको पानी स्‍वादिष्‍ट लगेगा और पीने के बाद एकदम ताजगी महसूस करेंगे। 
 
4.मनुक्‍का दाख - खून की कमी होना, पेट साफ नहीं होना, जैसी समस्‍या होने पर मनुक्‍का दाख का सेवन करना चाहिए। इससे आपका खून जल्दी बढ़ता है। इसके लिए सुबह एक कटोरी में मनुक्‍का दाख को पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद शाम को उसका सेवन कर लें।  
 
5. टमाटर - इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट की मात्रा हीमोग्‍लोबिन बढ़ाने में मदद करती है। टमाटर का सलाद, जूस या सूप किसी भी तरह से इस्‍तेमाल कर सकते है। साथ ही इसमें विटामिन-सी की प्रचूर मात्रा होती है, जिससे इम्‍यूनिटी बूस्‍ट होती है। 
 
6. नारियल पानी - खून की कमी होने पर आपके बाल भी झड़ने लगते हैं। ऐसे में नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हीमोग्‍लोबिन का स्‍तर ठीक रहता है और बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं। 
 
7. जामफल - पका हुआ जामफल खाने से शरीर में हीमोग्‍लोबीन की कमी नहीं होती है। पका अमरूद खाने से खून का स्‍तर बना रहता है। महिलाओं के लिए भी पका अमरूद खाना लाभकारी है। 
 
8. आंवला - आंवले का सेवन करने से शरीर में विटामिन सी की पूर्ति होती है। विटामिन सी कमी होने पर हीमोग्‍लोबिन का स्‍तर कम हो जाता है। इसलिए अलग - अलग तरह से आंवले का सेवन करते रहना चाहिए। आप आंवले का सेवन सबसे अच्‍छा मुरब्‍बे के रूप में कर सकते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से हीमोग्‍लोबिन बराबर रहेगी। 
 
9.तिल - तिल में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्‍व मौजूद है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले तिल को दो घंटे के लिए भीगों दें। पानी छानकर उसका पेस्‍ट बना लें। शहद के साथ मिलाकर उसका दिन में दो बार सेवन करें।
 
10. अंजीर - अंजीर खून बढ़ाने का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत है। 3 अंजीर को दूध में उबालकर पीने से हीमोग्‍लोबिन तेजी से बढ़ता है। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों के मौसम में लगाएं सेब से बना ये फेस पैक, स्किन को मिलेगा भरपूर हाइड्रेशन

पफिनेस से लेकर ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा दिलाती है ये छोटी सी हेबिट

गर्मियों में जान का खतरा बन सकते हैं दुनिया के ये 7 सबसे जहरीले फल

भगवान हनुमान के कल्याणकारी नामों में से चुनें बेटे के लिए नाम, व्यक्तित्व पर होगा महाबली का प्रभाव

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल वाला तरबूज? घर पर ऐसे करें Fake vs Real वॉटरमेलन का टेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

केले में मिला कर लगाएं ये सफेद चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

क्या होम्योपैथी वाली दवाओं की शक्ति समय के साथ घट जाती है?

विश्वास नहीं होता होम्योपैथी वास्तव में एक विदेशी चिकित्सा पद्धति है

kids story: चिड़ा चिड़ी की रोचक कहानी

लालू यादव हुए एम्स अस्पताल में भर्ती, जानिए किस गंभीर बीमारी के कारण करना पड़ा एडमिट

अगला लेख