Dharma Sangrah

खांसी का इलाज करना है, तो चॉकलेट खाएं!

Webdunia
अगर आपको चॉकलेट पसंद हैं तो अब आपके पास उसे खाने का एक बेहतरीन बहाना है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि चॉकलेट लगातार हो रही खांसी के लिए अच्छा इलाज है।

द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की दवा बनाने वाली कंपनी एसईईके ने ‘कोका’ में एक ऐसा प्राकृतिक तत्व खोजा है जो गले में होने वाले खराश के कारणों को दूर कर सकता है। फिलवक्त खराशों को नियंत्रित करने वाली दवाओं (कफ सिरप) में कोडिन नामक नशे का प्रयोग होता है।
 
वैज्ञानिक ‘थियोब्रोमिन’ पर आधारित दवा बनाने में जुटे हुए हैं। इसके बारे में उनका कहना है कि इसमें लगातार खांसी उत्पन्न करने वाली वैगस तंत्रिकाओं में हो रही परेशानियों को दूर करने की क्षमता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि थियोब्रोमिन कोका से बने उत्पादों में काफी मात्रा में पाया जाता है।
 
प्रोफेसर एलेन मॉरिस का कहना है, 'फिलहाल बाजार में उपलब्ध नशा आधारित दवाओं जैसे कोडिन के नुकसान को देखते हुए हमें एक नशारहित दवा की सख्त जरूरत है, जिससे रोगियों में जल्दी सुधार हो सके।
 
उन्होंने कहा, 'वैसे तो सैद्धांतिक रूप से यह तय हो चुका है कि एक डार्क चॉकलेट में काफी मात्रा में थियोब्रोमिन मिलता है मगर शोध में अभी भी इसकी सही खुराक तय होना बाकी है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Maha Shivratri Recipes: महाशिवरात्रि व्रत विशेष 5 फलाहार रेसिपीज

महाशिवरात्रि पर भांग क्यों पी जाती है? जानिए धार्मिक कारण और नशा उतारने के आसान उपाय

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Maha Shivratri Nibandh: महाशिवरात्रि पर हिन्दी निबंध

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

अगला लेख