Hanuman Chalisa

आपके कसरत न करने से होता है 4 लाख करोड़ का नुकसान

Webdunia
चौंकिए नहीं, यह बात बिल्कुल सच है। अगर आप रोजाना एक्सरसाइज नहीं करते, तो इससे सिर्फ आपकी सेहत काा ही नुकसान नहीं होता, बल्कि पूरी दुनिया में कुल मिलाकर लगभग 4 लाख करोड़ रूपए का नुकसान होता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में हुए एक अध्ययन की रिपोर्ट बताती है।

भले ही आपको जानकर हैरानी हो, लेकिन यह बात सच है कि आपका एक्सरसाइज न करना वैश्विक आर्थि‍क व्यवस्था पर असर डालता है। दरअसल यह पूरा मामला आपको होने वाली बीमारियों, उस पर होने वाले खर्च और कार्यक्षमता में आने वाली गिरावट के दर्द गिर्द घूमता है, जिसे रोजाना सिर्फ 1 घंटा सही तरीके से व्यायाम करके भी कम किया जा सकता है।
 
खास तौर से ऐसी दिनचर्या, जिसमें आपको ज्यादातर वक्त कुर्सी पर बैठकर या आरामदायक अवस्था में बिताना पड़ता है, हृदय रोगों के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। रोजाना व्यायाम को अपनाकर आप इस तरह बीमारियों से बच सकते हैं। 
 
गौरतलब है कि कसरत न करने वाले लोगों की मौत का आंकड़ा लगभग 50 लाख पाया गया, वहीं धूम्रपान से मरने वाले लोगों की संख्या इससे सिर्फ 10 लाख अधिक है। इन आंकड़ों से ही एक्सरसााइज की जरूरत और उसकी अनुपस्थति की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ द्वारा एक सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करने की सलाह देता है, जो किसी भी रूप में किया जा सकता है।
 
इस अध्ययन के मुताबिक आठ घंटे तक बिना किसी सक्रियता के बैठे रहने वाले लोगों में मौत की संभावना, सक्रिय रहने वाले लोगों की तुलना में अधिक होती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख