Hanuman Chalisa

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने तैयार किया पेसमेकर का विकल्प बायोनिक कार्डियक पैच

Webdunia
बुधवार, 15 अगस्त 2018 (15:21 IST)
अमेरिका में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पेसमेकर के विकल्प के तौर पर एक बायोनिक कार्डियक पैच का निर्माण किया है। इस बायोनिक कार्डियक पैच में बहुत सूक्ष्म (नैनो स्केल) इलेक्ट्रॉनिक पट्टी पर हृदय कोशिकाएं जड़ी हुई होती हैं। यह कार्डियक पैच हृदयाघात के कारण क्षतिग्रस्त हुई दिल की मांसपेशी के विकल्प के रूप में काम करता है। यह पेसमेकर की ही तरह धड़कन अनियमित होने (अरिदमिया) पर हृदय को इलेक्ट्रिक शॉक देकर धड़कन दुरुस्त करता है।
 
यह पेसमेकर से इसलिए बेहतर है क्योंकि ये अरिदमिया को पहले ही भांप लेता है और उसे ठीक करने में लग जाता है। साथ ही, चूंकि यह पैच त्वचा पर होने की बजाय सीधे हृदय पर ही लगा होता है, इसलिए इसमें काफी कम वोल्टेज के विद्युत प्रवाह की जरूरत होती है। यह पैच केवल बेहतर पेसमेकर की तरह ही काम नहीं करेगा, इसके और भी उपयोग हो सकते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पैच हृदय रोग के लिए दी जाने वाली दवाइयों के प्रभाव पर भी नजर रख सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Rajiv Gandhi: 21 मई: राजीव गांधी पुण्यतिथि पर जानें उनका जीवन और 4 प्रमुख योगदान

Cashew health effects: प्रतिदिन 5 काजू खाने से क्या होगा सेहत पर असर

लौट आई बहार भोजशाला में, मंदिर था, मंदिर रहेगा

भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने के 5 तरीके, जानिए लक्षण और प्रभाव

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

अगला लेख