संगीत क्रिया से बढ़ सकती है याददाश्त

WD
वॉशिंगटन। ध्यान की साधारण प्रक्रिया कीर्तन क्रिया और संगीत से याददाश्त और क्रिया-कलापों में उल्लेखनीय रूप से सुधार आ सकता है। हाल ही में प्रकाशि‍त एक शोध में यह बात सामने आई है, कि इस क्रि‍याओं से याददाश्त में इजाफा होता है।  



याददाश्त और सामान्य व्यवहार वे स्थितियां हैं, जो अल्जाइमर के शुरुआती चरण में प्रभावित होती हैं और इससे अल्जाइमर के शुरुआती चरणों का संकेत मिलता है।

इन 8 चीजों से कम हो सकती है आपकी याददाश्त...
 
अमेरिका की वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सब्जेक्टिव कॉग्निटिव डिक्लाइन  (एससीडी) से पीड़ित 60 बुजुर्गों को शोध में शामिल किया। इन लोगों को 2 समूहों में बांटा  गया। एक समूह को कीर्तन क्रिया वाले कार्यक्रम में रखा गया और दूसरे को संगीत वाले  कार्यक्रम में शामिल किया गया। इन लोगों से कहा गया कि वे 12 हफ्तों तक प्रतिदिन 12  मिनट कीर्तन क्रिया या संगीत का अभ्यास करें।
 
ध्यान और संगीत वाले दोनों ही समूहों के लोगों की स्मृति और सामान्य व्यवहार में खासा  सुधार देखा गया। इसमें सामान्य व्यवहार की उस तरह की प्रक्रियाएं शामिल हैं, जो डिमेंशिया  जैसे रोगों के शुरुआती चरणों में प्रभावित होती हैं। 
 
ALSO READ: सावधान! ज्यादा चीनी खाने से जा सकती है याददाश्त
 
इस अभ्यास के बाद लोगों की स्मृति और सामान्य व्यवहार में सुधार देखा गया, जो 6 माह  तक जारी रहा। दोनों समूहों के लोगों की नींद, मूड, तनाव का स्तर और जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर हुई। यह शोध 'जर्नल ऑफ अल्जामर्स डिसीज' में प्रकाशित हुआ। (भाषा)
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

वरुण धवन की फिटनेस का राज़ हैं ये 5 Detox Drinks, ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल

खीरे के छिलकों से बनाएं ये हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

उलझे और फ़्रीज़ी बालों को मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 3 हेयर मास्क

Men Face Glow Tips: इन 8 आदतों से भारतीय पुरुष की स्किन रहेगी ग्लोइंग और हेल्दी

अगला लेख