Healthy Junk Food : ये 5 हेल्दी जंक फूड आप कभी भी खा सकते हैं

Webdunia
जंक फूड कभी भी खाने की सलाह नहीं दी जाती है। क्‍योंकि इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा होते हैं। मोटापा बढ़ना, असमय बाल सफेद होना, चेहरे पर झुर्रियां आना, कील-मुंहासे होना। जैसी समस्या पैदा होने लग जाती है। हालांकि जंक फूड खाने में बहुत टेस्टी भी होते हैं। इस वजह से थोड़े - थोड़े दिन में क्रेविंग भी होने लगती है। बढ़ती उम्र के साथ अधिक जंक फूड खाने से लड़कियों को पीरियड्स में भी समस्या होने लगती है। इसलिए जंक फूड खाने के लिए मना किया जाता है। हालांकि कुछ जंक फूड ऐसे भी जिन्हें खाने से आपको फायदा ही होगा। तो आइए जानते हैं 5 हेल्दी जंक फूड के बारे में -

1. डार्क चॉकलेट - दरअसल, डार्क चॉकलेट में शुगर कम होती है, यह हार्ट के लिए सबसे अच्‍छी होती है। इसका सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है। इसमें मौजूद  ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। इसमें सेरोटोनिन की मात्रा अधिक होती है जो अवसादग्रस्त मरीजों के लिए सबसे अच्‍छी होती है। हर दिन थोड़ी सी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

2.पॉपकॉर्न - पॉपकॉर्न और मूवी का सबसे अच्‍छा कॉम्बिनेशन है। फिल्म देखने के दौरान अक्सर ये खाएं जाते हैं। लेकिन इसे खाने से नुकसान नहीं होता है। इसका सेवन करने से एपेटाइट को आराम मिलता है। कभी ऐसा भी लगता है बहुत सारे पॉपकॉर्न खा लिए है। हालांकि घर पर बनाए गए पॉपकॉर्न ही फायदेमंद होते हैं। क्योंकि वह कम बटर या तेल में बनते हैं। पॉपकॉर्न में बी-कॉम्‍प्‍लेक्‍स विटामिन, विटामिन ई और अन्य मिनरल्स जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं।

3. आइसक्रीम - आप आइसक्रीम भी खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन बी-12, बी-2 और ए भी मौजूद होता है। विटामिन ए से स्किन, हड्डियां और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

4. पोटैटो चिप्‍स  - दरअसल, आलू की चिप्‍स आप खा सकते हैं लेकिन वह एमएसजी (MSG) फ्री होना चाहिए। MSG यानी मोनोसोडियम ग्‍लूटामेट। यह आमतौर पर खाने का स्‍वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है। स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन इसका नर्वस सिस्‍टम पर बुरा असर पड़ता है। किसी बॉडी पर उल्टा रिएक्ट करने पर एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए इसका बहुत कम और सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए नेचुरल फ्लेवर भी डाल सकते हैं।

5. स्‍वीट पोटेटो - इसका सेवन आराम से कर सकते हैं क्‍योंकि यह नेचुरल मीठा होता है। बल्कि स्‍वीट पोटैटो दूसरे आलू की तुलना में बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है, दिल की बीमारियां दूर होती है। इसमें फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बेसन से नहाने पर त्वचा बनेगी एकदम साफ और चमकदार, जानें 9 गजब के फायदे

रोज खाली पेट खाएं सेब, सेहत को मिलेंगे ये 10 बेहतरीन फायदे

Buckwheat Flour Side Effects: इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए कुट्टू का आटा

बिना दवाई खाए ऐसे करें सिर दर्द दूर, जानें 5 आसान उपाय

सिर्फ नुकसान ही नहीं आपके लिए फायदेमंद भी है तनाव, ऐसे करें स्ट्रेस मैनेज

सिर्फ पानी की कमी नहीं, इन 5 पोषक तत्वों को कमी से फटते हैं होंठ

Ram Navami 2024: रामनवमी पर लगाएं रामलला को यह खास भोग, होंगे प्रसन्न

गोरखपुर : जिसने दो मुख्यमंत्री दिए और एक को हरा दिया

गर्मियों में पैरों से आती है बदबू तो आजमाएं ये 11 उपाय

Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती रविवार को, जानें उनके जीवन से जुड़ीं 10 खास बातें

अगला लेख