छाछ (Buttermilk) के 9 सेहत और सौंदर्य लाभ, जरूर जानें

Webdunia
छाछ और लस्सी का सेवन खूब किया जाता है। स्वाद में तो यह मजेदार लगता ही है, शरीर में ठंडक भी बनाए रखता है। नमकीन या मीठी लस्सी के रूप में इसका सेवन पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। जानिए छाछ के 9 बेमिसाल फायदे - 
 कैरी का पना पीने के 5 फायदे, जरूर जानिए
 
1 छाछ का सेवन भुने जीरे के साथ किया जाए, तो पाचन अच्छे से होता है और पेट की गर्मी व अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है। यह तरलता बनाए रखने में भी मददगार है।
 
2 मोटापा अधिक होने पर छाछ को छौंककर सेंधा नमक डालकर पीने से फायदा होता है। उच्च रक्तचाप होने पर गिलोय का चूर्ण मट्ठे के साथ लेना चाहिए। वहीं सुबह-शाम मट्ठा या दही की पतली लस्सी पीने से स्मरण शक्ति तेज होती है।
खट्टी-मीठी इमली के 9 सेहत लाभ, जरूर जानिए
 
3 बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना लाभदायक होगा। ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से लाभ मिलता है।
सफर में आती है उल्टी? जानिए यह 5 उपाय


4 सौंदर्य समस्याओं के लिए भी छाछ बेहद फायदेमंद चीज है। छाछ में आटा मिलाकर बनाए गए लेप को लगाने से त्वचा की झुर्रियां कम होती हैं। इसके अलावा गुलाब की जड़ को छाछ में पीसकर चेहरे पर लगाने से मुहांसे खत्म हो जाते हैं।
गर्मी में बाल झड़ने से परेशान हैं, तो जानें 5 टिप्स
 
अगर आप अत्यधिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो नियमित छाछ का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा। वहीं शरीर के साथ-साथ दिमाग की गर्मी को कम करने में भी छाछ का सेवन लाभप्रद है।
 
 शरीर के किसी भाग में जल जाने पर तुरंत छाछ लगाने से लाभ होता है। खुजली की समस्या होने पर अमलतास के पत्ते छाछ में पीस लें और शरीर पर मलें। कुछ देर बाद स्नान करें। शरीर की खुजली नष्ट हो जाती है।खट्टे नींबू के 10 मीठे गुण, आपको जरूर जानना चाहिए


जहर को उतारने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। किसी व्यक्ति द्वारा जहर खाने पर उसे बार-बार फीका मट्ठा पिलाने से लाभ होता है, परंतु डॉक्टर की सलाह जरूरी है। विषैले जीव-जंतु के काटने पर मट्ठे में तम्बाकू मिलाकर लगाना लाभप्रद होता है।
 
एड़ियां फटने की समस्या होने पर छाछ बनाने पर निकलने वाला ताजा मक्खन लगाएं। ऐसा करने से फटी एड़ियां जल्दी ठीक हो जाती हैं। 
 
9 बाल झड़ने पर भी छाछ असरकारी है। इसके लिए बासी छाछ से सप्ताह में दो दिन बालों को धोना लाभप्रद होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख