श्रीकृष्ण को प्रिय मक्खन के health-beauty benefits

Webdunia
श्रीकृष्ण जी को मक्‍खन बेहद प्रिय है। वह हर वक्‍त मक्खन खाते रहते थे तो कभी चुराकर मक्‍खन खाते थे। मक्‍खन हम सभी भी खाते हैं क्‍योंकि वह बहुत टेस्‍टी होता है। लेकिन सेहत के साथ ही वह सुंदरता में भी  चार चांद लगा देता है। जी हां, मक्‍खन में विटामिन ए, डी और फास्‍फोरस मौजूद होता है। चेहरे को यह पोषण मिलने से चेहरे का ग्‍लो बना रहता है, सॉफ्ट रहता है, बेजान त्‍वचा में भी जान आ जाती है। मक्‍खन में मौजूद विटामिन -ए से कोलेजन को रोकने में मदद करता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है जो स्किन के लिए अच्‍छा होता है। साथ ही इसमें एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर मक्‍खन को कैसे लगा सकते हैं - 
 
मक्खन का फेस पैक -
 
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा मक्‍खन डाले और धीमी आंच पर उसे पिघाल लें। फिर आप उसमें जैतून का तेल, शहद और केला अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। पहले 5 मिनट हल्‍के हाथों से उससे मसाज करें। इसके बाद 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें। देखिए आपकी स्किन एकदम मुलायम हो जाएगी। आप सप्‍ताह में 2 बार इसका इस्‍तेमाल करें। 
 
नाजुक त्‍वचा 
 
सामग्री - आधा खीरा
- 1चम्‍मच नमक वाला मक्‍खन 
 
फेस मास्‍क विधि 
 
अगर आपकी त्‍वचा बहुत जल्‍दी जलन या रैशेज होने लगते हैं तो इससे आपको आराम मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले खीरे को अच्‍छे से बारीक कर लें। और उसमें मक्‍खन को मिला लें। इसके बाद उसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। इसे लगाने से आपकी नाजुक त्‍वचा को आराम मिलेगा। और चेहरा एकदम मुलायम रहेगा।  

तो आइए अब जानते हैं मक्‍खन खाने के फायदे 
 
इसमें मौजूद विटामिन, प्रोटीन और फैटी एसिड्स शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसका सेवन करने से कई सारे रोगों से मुक्ति भी मिलती है। आइए जानते हैं कैसे  - 
 
- मक्‍खन में विटामिन ए और आयोडीन मौजूद होता है। थायराइड के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन बीपी होने पर डॉक्‍टर की सलाह से ही खाएं । 
 
- गठिया बादी या ऑस्टियोपोरोसिस की समस्‍या होने पर मक्‍खन का सेवन जरूर करना चाहिए।  इसमें मौजूद कैल्श्यिम हडि्डयों को मजबूत करते हैं। इसका सेवन करने से हडि्डयों में यूरिक एसिड जमा नहीं हो पाता है। 
 
- नियमित रूप से मक्‍खन का सेवन करने से कैंसर की संभावना घट जाती है। क्‍योंकि इसमें कौन जुलेटेड लिनोलिक होता है, जो शरीर में कैंसर से बचाव का कार्य करता है। 
 
- तनाव होने पर जरूर मक्‍खन का सेवन करना चाहिए।  क्‍येांकि इसमें मुख्‍य रूप से सेलेनियम होता है जो दिमाग को आराम देता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वैलेंटाइन डे डेट से पहले dull लग रही है स्किन? सिर्फ 5 मिनट में पाएं पार्लर जैसा ग्लो

इस बार वेलेंटाइन पर अपनी पार्टनर को दें हेल्थ केयर से जुड़े ये खास गिफ्ट्स

valentine day 2025: नई-नई हुई है शादी तो ऐसे बनाएं वेलेंटाइन डे को खास

तनाव को कम करने के लिए मजे से पीजिए ये चाय, ऐसे करती है असर

डाइजेशन का रखना है बेहतर तो डाइट में जरूर शामिल करें ये फ्रूट्स

सभी देखें

नवीनतम

छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का दर्शन कराते हैं महाराष्ट्र के ये किले, परिवार के साथ जाएं घूमने

आखिर क्यों खूबसूरत बने रहने के लिए जरूरी है कोलाजन, जानिए कैसे बढ़ा सकते हैं शरीर में प्राकृतिक तरीके से कोलाजन

शादी के बाद पहले वैलेंटाइन पर कुछ ऐसे सजाएं अपना घर, रोमांटिक डेट के लिए कहीं ओर नहीं जाने का करेगा मन

भोलेनाथ के हैं भक्त तो अपने बेटे का नामकरण करें महादेव के इन सुन्दर नामों पर, सदा मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Valentine Day Special : वेलेंटाइन डे, प्यार तब होगा सफल जब राशि होगी मैच

अगला लेख