Hanuman Chalisa

Immunity Booster Drink: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लाजवाब है आंवला ड्रिंक

Webdunia
आंवले का नियमित सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। आंवला विटामिन सी गुणों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों से लड़ने में मददगार होता है।

यदि आप आंवले का या जूस का सेवन करते हैं तो आपको विटामिन सी के साथ ही जिंक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मिलते हैं। वहीं आवला के रोज सेवन से आपसे कई बीमारियां कोसों दूर रहती है। आंवला ड्रिंक इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी लाजवाब है।

जानिए कैसे बनाएं- 
 
सामग्री- 2 कटे हुए आंवले, 1 चम्मच अदरक जूस, कुछेक पुदीना की पत्तियां, पाव चम्मच काली मिर्च पाउडर, थोड़ा सा चाट मसाला, 1 छोटा ग्लास या 1 कप गुनगुना पानी। 
 
विधि- आंवला जूस बनाने के लिए कटे आंवले, अदरक का जूस, पुदीना पत्तियां और गुनगुने पानी को मिक्स कर लें। अब ब्लेंडर में मिलाकर अच्छे से पीस लें। अब उसे एक ग्लास में डालें, ऊपर से काली मिर्च और चाट मसाला मिलाएं और तैयार लाजवाब आंवला ड्रिंक से अपनी इम्युनिटी बढ़ाएं। 
 
आइए जानते हैं आंवले के सेवन से क्या-क्या फायदे होते है-
 
1. आंवला खाने से आपके शरीर में प्रोटीन का स्तर सुधरता है। साथ ही यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है। आंवला आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
 
2. अदरक से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, साथ ही ये सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों की आशंका कम कर देता है।
 
3. आंवले के जूस के नियमित सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है। कब्ज से परेशान है तो यह इस समस्या से आपको छुटकारा दिलाता है।
 
4. अगर गैस की समस्या है तो आंवला जूस पीना चाहिए। अगर एसिडिटी की समस्या है, तो आंवला का जूस आपके लिए बहुत उपयोगी है।
 
5. आंवला का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभदायक होता है। इससे आंख की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंखों में खुजली बनी रहती है, तो जूस के सेवन से ये समस्या दूर होती है। 
 
6. रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में आंवले का जूस मिलाकर पीएं। इससे शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे।
 
7. अदरक में ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में असरदार होते हैं। इसलिए ये कैंसर होने की आशंका को कम करने में सहायक होता है।
 
8. आंवला खाने से ब्लड साफ होता है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के कारण यह आपकी त्वचा में निखार, चमक भी लाता है।
 
9. अगर आप गले में होने वाली सूजन से परेशान हैं तो पुदीने का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा।

ALSO READ: रात को किस करवट सोना सही है... ये है खास जानकारी

ALSO READ: Healthy food : सहजन फली में मौजूद है एक से अधिक विटामिन, जानिए 10 फायदे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

अगला लेख