Hanuman Chalisa

व्रत में खाते हैं कुट्टू का आटा, तो ये 5 जरूरी बातें आपके लिए

Webdunia
व्रत व उपवास में खाने के लिए कम ही विकल्प आपके पास मौजूद होते हैं, उन्हीं में से एक है कुट्टू का आटा। इसे आमतौर पर उपवास में खाया जाता है ,इसके कई तरह के पकवान बनते है जैसे पूरी, पकोड़े, परांठे आदि।


कुट्टू के आटे से बनी चीजें व्रत में आपकी भूख तो शांत कर देती है, लेकिन अगर इसे खरीदते समय कुछ सावधानियां नहीं बरतीं, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

 
1 कूट्टू का आटा खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आटा बहुत ज्यादा समय से रखा हुआ या पुराना न हो।
 
2 कुट्टू का आटा छूकर देखें, यह खुरदुरा न हो और ना ही इसमें बीच-बीच में काले दाने नजर आएं, क्योंकि ऐसा होने का मतलब है कि इसमें फंगस है या लगने वाला है।
 
3 कुट्टू का आटा लेते समय इस बात को अच्छी तरह जांच-परख लें कि इसमें कीड़े न हों। कई बार आटे में सफेद रंग के इतने महीन कीड़े होते हैं, कि आप इन्हें आसानी से देख नहीं पाते।

4 बाजार से कुट्टू का आटा खरीदते समय खुला आटा लेने से बचें, इसकी जगह पैकेट में बंद आटा खरीदें क्योंकि इसमें फंगस लगने की संभावना कम होगी।

 
5 आटे का इस्तेमाल करते वक्त इसे छानना बिल्कुल न भूलें, ताकि इसमें अगर अवांछित तत्व हों भी तो अलग हो जाएं।

ALSO READ: खूबानी के इन 5 गुणों को जानते ही तुरंत इसे खाना शुरू कर देंगे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख