Hanuman Chalisa

क्या होती है No Raw Diet? जानिए एक्सपर्ट से क्या हैं इसके फायदे

डाइटिंग का नया ट्रेंड No Raw Diet है सेलिब्रिटीज की भी पसंद

WD Feature Desk
No Raw Diet
 
डाइट को लेकर भी अक्सर ट्रेंड बदलता रहता है। कभी कीटो डाइट कभी, क्रैश डाइट, कभी मोंक डाइट, जो कोई भी डाइट शरीर के लिए अच्छा काम करता है उसे खूब फॉलो किया जाता है। अब इन दोनों No Raw Diet की चर्चा खूब हो रही है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।ALSO READ: वजन कम करना है और स्वाद से नहीं कर सकते समझौता तो खाइए मैंगो चिया पुडिंग

क्या होती है No Raw Diet?
जैसा कि इस नाम से साफ पता चल रहा है कि No Raw Diet में कच्चा खाना बिल्कुल भी नहीं होता है। यानी इसमें पूरे तरह से पके हुए खाने या स्टीम हुए खाने का ही सेवन किया जाता ह। इस डाइट को फॉलो करने से आपको कई  लाभ मिल सकते हैं।

कच्चे भोजन के मुकाबले पके हुए भोजन ज्यादा सुरक्षित होते हैं। क्योंकि जब इसे हीट किया जाता है तो इसमें मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं और इससे होने वाली बीमारियों का खतरा काफी हद तक काम हो जाता है। मांस, मछली या कुछ सब्जियां भी ऐसी होती हैं जिनमें हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं अगर इसे ठीक से ना पकाया जाए तो इससे आपको फायदा से ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

नो रॉ डाइट खाने से आपको पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है, क्योंकि जब आप खाना पकाते हैं तो इसमें मौजूद कुछ सख्त कंपाउंड टूट जाते हैं, जिससे इन्हें पहचाना आसान हो जाता है।

कुछ ऐसे फूड आइटम होते हैं जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, इन्हें अगर पका कर खाया जाए तो आपका शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर सकता है। पका हुआ खाना खाने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होता है, क्योंकि जब आप खाना पकाते हैं तो इसमें से अच्छी खुशबू आती है और इसका स्वाद भी काफी बढ़ जाता है। ऐसा खाना खाने से मूड अच्छा होता है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

खाना पकाने से कुछ पोषक तत्वों की जैव उपलब्धता बढ़ सकती है, जैसे टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और गाजर में बीटा कैरोटीन पकाने के बाद अधिक आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। खाना पकाने से फाइटेट और ऑक्सलेट जैसे कुछ एंटी पोषक तत्व डीएक्टिव हो जाते हैं जो खनिजों के अवशोषण को कम कर सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख