भाजपा का 'डबल इंजन सरकार' का नारा देश के संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ : विक्रमादित्य सिंह

Webdunia
शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (18:51 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश की शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा जिस 'डबल इंजन सरकार' वाक्य का अक्‍सर इस्तेमाल करती है, वह देश के संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है। सिंह ने कहा कि उन्हें हाल में संपन्न हुए चुनाव के परिणाम आने पर राज्य में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का किसी राज्य को सहायता प्रदान करना अनिवार्य होता है और हिमाचल प्रदेश को केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों में भी अच्छे पैकेज मिले हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न विधानसभा चुनावों के दौरान ‘डबल इंजन सरकार’ नारे का इस्तेमाल किया है, जिसके जरिए वह जनता को यह बताने की कोशिश करती है कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनना कामकाज और नीतियां बनाने के लिहाज से अच्छा है।

सिंह ने कहा कि उन्हें हाल में संपन्न हुए चुनाव के परिणाम आने पर राज्य में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने की उम्मीद है। सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदार हैं, लेकिन विधायक और पार्टी आलाकमान ही इस पद पर बैठने वाले व्यक्ति का चयन करेगा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और मंडी से लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, राजनीति में सबकुछ संभव है। उन्होंने कहा, हम और सभी कांग्रेसी हाईकमान के निर्णय का पालन करेंगे। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।(भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख