राजनाथ की रैली में लगे नारे, PoK चाहिए, कहा- धैर्य रखिए...

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (23:14 IST)
शिमला। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की हिमाचल प्रदेश के जयसिंहपुरा की एक रैली के दौरान वहां मौजूद लोगों ने नारे लगाए कि हमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) चाहिए, जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि धैर्य रखिए धैर्य। 
 
दरअसल, राजनाथ सिंह द्वारा पिछले दिनों गिलगित-बाल्टिस्तान के मुद्दे को उठाने बाद से पीओके का मुद्दा सुर्खियों में है। रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर कोई भी कार्रवाई करने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह से तैयार है। औजला ने कहा कि सेना दुश्मनों को हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार है।
 
कथनी और करनी में अंतर के चलते नेताओं पर विश्वास कम हुआ : राजनाथ ने हिमाचल में कहा कि आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त हो गया। इस विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में भाजपा ने स्वीकार किया है।  
 
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काम : उन्होंने कहा कि हमारे 2 प्रधानमंत्री हुए- अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी, जिनका हिमाचल के साथ भावनात्मक लगाव रहा है। भाजपा ने देश के विकास के साथ-साथ भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए भी काम किया है।
 
इसी का परिणाम है कि आज अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बन रहा है। काशी विश्वनाथ धाम हो, उज्जैन हो या सोमनाथ सभी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास किया गया है। मैं यह नहीं कहता कि हमने भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर दिया है, लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगा्ई है। 
Edited by: Vrijendra singh jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख