Hanuman Chalisa

अंजलि देशपांडे के पहले अंग्रेजी उपन्यास ‘इम्पीचमेंट’ का हिंदी संकरण

Webdunia
- संतोष कुमार



 
 
‘महाभियोग’ उपन्यास मानव इतिहास की सबसे भीषण त्रासदियों में से एक भोपाल गैस कांड की पृष्ठभूमि पर लिखा गया एक सशक्त उपन्यास है। 
 
यह अंजली देशपांडे का हिन्दी में पहला उपन्यास है। भोपाल गैस कांड की पृष्ठ्भूमि पर लिखा यह उपन्यास अंग्रेजी में ‘इम्पीचमेंट’ नाम से पहले प्रकाशित हो चुका है। यह किताब राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है।
 
औद्योगिक विकास कि जो निर्दय, निर्विवेक विरासत भोपाल गैस कांड के रूप में लगभग तीस साल पहले भोपालवासियों के ऊपर टूट पड़ी थी, वही इस उपन्यास का मूल विषय है। 
 
दरअसल यह न गैस कांड से शुरू होकर उसके बाद सालों तक इस त्रासदी को लेकर समाज, देश, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रेस और न्याय व्यवस्था के चक्रव्यूह में जो चला उसकी कहानी है।
 
नब्बे और उसके बाद जन्मे लोग, बहुत संभव है कि इस घटना के बारे में बहुत मूर्त ढंग से कुछ न सोच पाते हों, उनके लिए यह उपन्यास सिर्फ इसलिए भी जरूरी है कि शायद पहली बार किसी उपन्यास में वे विवरण आए हैं, जो उन्हें उस त्रासदी की भयावहता को महसूस करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही उस पूरे वैचारिक, सामाजिक और प्रशासनिक-न्यायिक विमर्श को जानने में भी, जो बरसों चलता रहा।
 
परिचय - अंजली देशपांडे। जन्म 1954 में। हिंदी-अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में लेखन। पेशे से पत्रकार। छात्र आंदोलन से नारी मुक्ति आंदोलन तक अनेक आंदोलनों से जुड़ी रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई तथा दिल्ली पत्रकार संघ के लिए ‘26/11' यानी मुंबई पर आतंकी हमले की मीडिया में रिपोर्टिंग पर आप चर्चित समालोचना की सहलेखिका हैं। राजस्थान में बंधुआ मजदूरी और दिल्ली में घरेलू कामकाज में बाल मजदूरी पर आपके दशोध-पत्र भी प्रकाशित। कई नुक्कड़ नाटक लिखे और उनमें अभिनय भी किया। अंग्रेजी में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के स्कूली पाठ्यक्रम और वेब मैगज़ीन 'आउटऑफ प्रिंट' सहित हिंदी और अंग्रेजी में आपकी कई कहानियों का प्रकाशन।  
 
पुस्तक - महाभियोग 
पृष्ठ - 304
वर्ष - 2016
भाषा - हिंदी
प्रकाशक - राजकमल प्रकाशन
मूल्य - 225
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख