Hanuman Chalisa

Hindi Diwas 2025: हिंदी भाषा का गुणगान करती इस कविता को सुनाकर खूब मिलेगी तारीफ

WD Feature Desk
शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 (18:06 IST)
Poem on Hindi Diwas:
आज विरासत ढूंढें वारिस
धड़कन ढूंढें दिल को आज
मौन शब्द भी मुखर होकर
खोज रहे अपनी आवाज़
क्यों देखें किसी और को
हम ख़ुद से ही शुरुआत करें
आइये हम हिंदी में बात करें

भाषा सिर्फ ज़रिया नहीं
भाषा एक परिपाटी है
सभ्यता को ज़िंदा रखती
ये वो उपजाऊ माटी है
जड़ों को अपनी सींचे हम
मज़बूत अपनी बुनियाद करें
आइये हम हिंदी में बात करें

हिंदी पढ़ें - हिंदी लिखें
अभिव्यक्ति का मौलिक स्वाद चखें
फेसबुक, इंस्टा, ट्विटर हर जगह
अपनी भाषा में अपनी बात रखें
अपनी वाणी का विस्तार
सुबह दोपहर रात करें
आइये हम हिंदी में बात करें

फिर बातों में गर्माहट हो
संवाद में अपनेपन का स्वाद खिले
दिल में ऐसी ठंडक पहुंचे
जैसे अपना कोई गले मिले
अपनी ज़बान में बोलें हम
ज़ाहिर अपने जज़्बात करें
आइये हम हिंदी में बात करें

 
तुमको मुझसे, मुझको तुमसे
जिसने आज मिलवाया है
भाषा का विशाल वृक्ष है
सुन्दर शब्दों की छाया है
यूँ ही चले ये सिलसिला
हम आगे भी मुलाक़ात करें
आइये हम हिंदी में बात करें

- गरिमा मुद्गल
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख