Hanuman Chalisa

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस पर हिन्दी निबंध

Webdunia
Republic Day Essay

- मोनिका पाण्डेय 
 
जैसा कि आप सभी को पता हैं हर वर्ष 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। देश के आजाद होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती देश को चलाने की थी। 
 
देश को सही तरह से चलाने के लिए संविधान का निर्माण किया गया। 9 दिसंबर 1946 ई. को संविधान सभा की पहली बैठक नई दिल्ली स्थित काउंसिल चेंबर के पुस्तकालय भवन में हुई थी। 11 दिसंबर 1946 ई. को डॉ. राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थायी सदस्य निर्वाचित हुए, जबकि इसके अस्थायी सदस्य के रूप में डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को चुना गया। 
 
बी.एन. राव द्वारा आयोजित किए गए संविधान सभा में 29 अगस्त 1947 को एक संकल्प पारित करके प्रारूप समिति का गठन किया गया तथा इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुना गया। प्रारूप समिति में सदस्यों की संख्या कुल 7 थी। जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर, एन. गोपाल स्वामी आयंगर, अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर, कन्हैया माणिकलाल मुंशी, सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला, एन. माधव राव, डी.पी. खेतान शामिल थे। 
 
संविधान के प्रारूप पर कुल 114 दिन बहस हुई थी। इस प्रकार भारतीय संविधान के निर्माण की प्रक्रिया में कुल 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन लगे थे। इस कार्य पर लगभग 6.4 करोड़ रुपए खर्च हुए। साथ ही भीमराव अंबेडकर ने विश्व के महत्वपूर्ण 60 देशों के संविधानों को बारीकी से अध्ययन किया और भारत का संविधान 26 जनवरी 1949 को बनकर तैयार हुआ। 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। 
 
जब इसे लागू किया गया था, तब इसमें कुल 22 भाग 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं। वर्तमान समय में भारतीय संविधान में 25 भाग 395 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियां हैं। संविधान सभा का अंतिम बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई थी और उसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।  
ALSO READ: गणतंत्र दिवस पर कविता: भारत का ध्वज

ALSO READ: 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस : राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पर हिन्दी में निबंध

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

अगला लेख