Hanuman Chalisa

क्रिसमस पर निबंध : Christmas Par Nibandh

WD Feature Desk
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (09:42 IST)
ALSO READ: Christmas Day 2024: कैसे करें क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारी?

christmas essay : क्रिसमस का पर्व क्रिश्चियन समुदाय का सबसे बड़ा और खुशी का त्योहार है। प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है। धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्सव के मिश्रण का पर्व 'क्रिसमस' विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला त्योहार है। आइए जानते हैं क्रिसमस के बारे में...
 
Highlights 
ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह ईसाइयों के भगवान ईसा मसीह का जन्मदिन होता है, जो क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। इसे मैरी क्रिसमस भी कहते हैं। क्रिसमस आने के 15-20 दिनों पहले से ही मसीह समाज के लोग इसकी तैयारियों में लग जाते हैं। क्रिसमस पर्व के मद्देनजर लगभग 1 सप्ताह की छुट्‍टी रहती है और इस दौरान बाजारों तथा मॉल की रौनक देखने लायक होती है। 
 
यह दिन प्रभु यीशु के जन्म उत्सव को मनाने का होने के कारण घर-बाजार रंगबिरंगी रोशनियों से जगमगा उठते हैं। ईसाई धर्म समुदाय वाले अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाकर तथा तरह-तरह केक और पकवान बनाकर पा‍र्टी का आयोजन करते हैं और एक-दूसरे को 'मैरी क्रिसमस' बोलकर शुभकामनाएं देते हैं। 
 
क्रिश्चियन समुदाय के लोगों के इस पर्व को अन्य धर्मों के लोग भी इसे मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं। इस अवसर पर चारों तरफ रौनक देखते बनती है। हिन्दू धर्म में जहां दीपावली, होली, रक्षाबंधन आदि पर्व मनाते हैं, वैसे ही क्रिसमस भी एक खास पर्व होने के कारण त्योहारों का देश कहा जाने वाले भारत में भी सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर इस त्योहार को मनाते हैं। 
 
इस पर्व का मुख्‍य आकर्षण सांताक्लॉज होता है, जो लाल-सफेद कपड़ों में आकर बच्चों के लिए ढेर सारे गिफ्टस और चॉकलेट्स उपहारस्वरूप लेकर आता है, और बच्चों को बांटता है। इस दिन गि‍‍‍‍रिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा तथा जुलूस निकाल कर प्रभु यीशु मसीह की झांकियां दिखाई की जाती हैं, साथ ही इस दिन शहर के सभी चर्चों में मोमबत्तियां जलाकर शांति की प्रार्थना की जाती है। इस अवसर पर एक-दूसरे को उपहार भी देते हैं। बाजारों में क्रिसमस का क्रेज 25 दिसंबर से न्यू ईयर तक जारी रहता हैं।

ALSO READ: Christmas 2024 : रेड, शिमरी या वेलवेट? जानें क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख