Hanuman Chalisa

चोट इसे कहते हैं, दर्द ये होता है.... :मजेदार है चुटकुला

Webdunia
पिछले हफ्ते दाँत में दर्द हुआ और मैं जिंदगी में पहली बार दाँतों के डॉक्टर के पास गया।
 
रिसेप्शन में बैठे-बैठे मेरी नजर वहाँ दीवार पर लगी नेमप्लेट पर पड़ी और उस पर लिखे डॉक्टर के नाम को पढ़ते ही मानो मुझ पर बिजली गिर पड़ी।
 
"डॉ. नंदिनी भारद्वाज
यानी, स्कूल के दिनों का हमारी क्लास की हीरोइन। गोरी-चिट्टी, ऊँची-लम्बी, घुँघराले बालों वाली खूबसूरत लड़की।
 
अब झूठ क्या बोलूँ...
क्लास के दूसरे लड़कों के साथ साथ मैं खुद भी उस पर मरता था, अपनी 'नंदू' पर।
 
मेरे दिल की धड़कन बढ़ गई।
 
मेरा नंबर आने पर मैंने धड़कते दिल से, 'नंदू' के चेम्बर में प्रवेश किया। 
 
उसके माथे पर झूलते घुँघराले बाल अब हट चुके थे, गुलाबी गाल अब फूलकर गोल गोल हो गए थे...
 
नीली आँखें मोटे चश्मे के पीछे छुप गईं थीं लेकिन फिर भी 'नंदू' बहुत रौबदार लग रही थी।
 
लेकिन उसने मुझे पहचाना नहीं।
 
मेरी दाँत की जाँच हो जाने के बाद...
 
मैंने ही उससे पूछा : "तुम आन्नदा महाविद्यालय, हजा़रीबाग में पढ़ती थी ना ?"
 
वो बोली : "हाँ "
 
मैंने पूछा :  "12 वीं से कब निकली? 2003 में ना?"
 
वो बोली :  "करेक्ट! लेकिन आपको कैसे मालूम?"
 
मैंने मुस्कराते हुए जवाब दिया :  "अरे, तुम मेरी ही क्लास में थी..."
 
फिर...वो बोली....
 
"सर आप कौन सा सब्जेक्ट पढ़ाते थे..?"
 
चोट इसे कहते हैं! दर्द ये होता है!
दांत का दर्द इसके सामने कुछ नहीं हैं...
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख