Hanuman Chalisa

खरगोश का जोक समझ में आ गया : यह चुटकुला आपके होश उड़ा देगा

Webdunia
एक बार जंगल के राजा शेर ने जंगल के सभी जानवरों की सभा बुलवाई और सभी को सूचना पहुंचाई कि सभी जानवरों को एक एक जोक सुनाना पड़ेगा और अगर उस जानवर के जोक पर वहां उपस्थित कोई भी जानवर नहीं हं सा तो जोक सुनाने वाले जानवर को मौत की सजा दी जाएगी।
 
सभी जानवर डरे और घबराए सभा में पहुंच तो गए लेकिन सबके मन में डर था कि अगर उसके जोक पर कोई दूसरा जानवर नहीं हंसा तो उसकी जान चली जाएगी।
 
फिर भी राजा के आदेश और डर से सभी जानवर उस सभा में पहुंच गए।
 
राजा ने सभा में पहुंचे सभी जानवरों की तरफ निगाह घुमाई और खरगोश से कहा सबसे पहले जोक तुम सुनाओ।
 
खरगोश बहुत होशियार था, वह पहले तैयारी करके आया था और उसने ऐसा जोक सुनाया कि सभा में उपस्थित जंगल के सभी जानवर हंस हंस के लोट पोट हो गए।
 
 लेकिन कछुआ चुपचाप था उसे बिलकुल हंसी नहीं आई। और राजा की शर्त के अनुसार खरगोश को मौत की सजा मिल गई।
 
राजा ने इसके बाद एक हिरण को जोक सुनाने का आदेश दिया। हिरण ने जोक सुनाया तो जंगल के सभी जानवर न चाहते हुए भी हंस पड़े, लेकिन एक बार फिर कछुए पर कोई फर्क नहीं पड़ा, और हिरण को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।
 
इसके बाद राजा ने हाथी से कहा की अगला जोक तुम सुनाओ, हाथी डरा सहमा जोक सुनाने के लिए तैयार ही हो रहा था कि कछुआ ज़ोर ज़ोर से हंसने लगा।
 
राजा समेत जंगल के सभी जानवर आश्चर्य में थे कि हाथी के जोक सुनाने से पहले ही कछुआ ठहाके मारकर क्यों हंस रहा है।
 
तभी राजा ने दहाड़ते हुए कछुए को चुप कराया और पूछा तुम्हें किस बात की हंसी आ रही है?
 
तब कछुए ने जवाब दिया कि महाराज मुझे खरगोश का जोक अभी समझ में आया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

52 की उम्र में भी फायर हैं मलाइका अरोरा, अरोड़ा, बाथरोब पहन दिखाई सिजलिंग अदाएं

रेडियो एनाउंसर से सुपरस्टार तक: सुनील दत्त का संघर्ष और सफलता का सफर

'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज, अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह की जोड़ी ने लगाई आग

प्राइम वीडियो लेकर आ रहा पैसे और धोखे की दमदार कहानी, इस दिन रिलीज होगी 'द पिरामिड स्कीम'

अल्लू अर्जुन के बेटे अयान को वेंकटेश अय्यर से मिला खास गिफ्ट, एक्टर ने जताया RCB क्रिकेटर का आभार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख