Hanuman Chalisa

शराबी का चुटकुला घंटों हंसाएगा आपको : प्लीज़ थोड़ा धक्का लगा दो.....

Webdunia
अचानक आधी रात को घर की घंटी बजी.. 
बाहर आंधी तूफ़ान और तेज़ बारिश हो रहीं थी.... 
पत्नी घबराकर उठी और पति को जगाया:- उठो,देखो आधी रात को कौन बेल बजा रहा है... 
पति ने घबराते हुए दरवाज़ा खोला... 
बाहर एक शराबी खड़ा था,वो लड़खड़ाई आवाज़ में बोला:- 
भाssssई साहब आऽऽपकी मदद चाहिये थी.. 
क्या आप धक्का लगा सकते हैं.... 
पति को गुस्सा आया और बोला:- ख़बरदार जो दोबारा घंटी बजाई....कह कर ज़ोर से दरवाज़ा बंद कर बेड पर वापस आ गया...
पत्नी ने पूछा:- कौन था
था कोई शराबी साला..गाड़ी ख़राब हो गयी थी, धक्का लगाने को बोल रहा था... 
तो तुमने लगा दिया पत्नी ने पूछा
तुम्हारा दिमाग़ ख़राब हो गया है बाहर इतना आंधी तूफ़ान, बारिश और घनघोर अंधेरा है और तुम चाहती हो कि रात के तीन बजे मैं एक शराबी की मदद करूं... 
 
शराबी भी इंसान होते है,बेचारे ने बड़ी उम्मीद से घंटी बजाई होगी...उसे तुम्हारे रूप में भगवान नज़र आ रहे होंगे.. उसके बीवी बच्चे घर उसका इंतज़ार कर रहे होंगे, तुम्हें उसकी मदद करनी चाहिए....पत्नी ने समझाया.. 
पत्नी के समझाने पर पति दोबारा बाहर गया..
 
तब तक अंधेरा और गहरा हो गया था,बारिश और तेज़ हो चुकी थी, कुछ नज़र नहीं आ रहा था .. 
भाई तुम अभी भी यहां हो?  तुम्हें अभी भी मदद चाहिए? 
पति ने ज़ोर से आवाज़ लगाई..
दूसरी तरफ़ से शराबी ने भी ज़ोर से उम्मीद भरी आवाज़ में "हां" बोला ..
पर तुम हो कहां? नज़र नहीं आ रहे.....
पति फिर चिल्लाया .. 
दूसरी तरफ़ आवाज़ आई:- 
भाई इधर तुम्हारे गार्डन में झूले पे बैठा हूं,प्लीज़ थोड़ा धक्का लगा दो.....

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Blast From Past : मिली (1975) कड़वाहट पर भारी जिंदादिली

डकैत: एक प्रेम कथा में प्यार, धोखा और बदला: आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के साथ धमाकेदार एक्शन

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2 की तैयारी शुरू: शाहिद-कृति की जोड़ी के साथ जान्हवी कपूर की एंट्री

राम की भूमिका निभाने पर क्या बोले रणबीर कपूर

संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल: खोलेगी इतिहास के राज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख