rashifal-2026

अच्छी भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में तेजी आए :प्रधानमंत्री मॉरिशस

मॉरिशस में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन

WD Feature Desk
सोमवार, 13 मई 2024 (16:49 IST)
Bhojpuri Culture in Mauritius
मॉरिशस सरकार के कला और संस्कृति विरासत मंत्रालय की ओर से 6 से 8 मई 2024, को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन लॉन्ग बीच मॉरिशस के पांच सितारा होटल में किया गया।
 
इस महोत्सव का उद्घाटन मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और समापन राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने किया। स्वागत भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की चेयरपर्सन डॉ. सरिता बुधू ने की। कला और संस्कृति विरासत के मंत्री अविनाश तिलक के सक्रिय सहयोग से इस आयोजन में अमेरिका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया, सिंगापुर, फिजी, सूरीनाम, नेपाल और भारत के अनेक विद्वानों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों पर पेपर पढ़ा।
 
प्रधानमंत्री ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस महोत्सव से अच्छी भोजपुरी फिल्मों के निर्माण में तेजी आएगी। गीत-गवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने श्लील गीतों के निर्माण पर जोर दिया।
 
सत्रह सत्रों में बंटे इस तीन दिवसीय महोत्सव में एक सत्र भोजपुरी सिनेमा पर भी था जिसने भारत से पधारे भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार मनोज भावुक ने न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर व्याख्यान दिया वल्कि 1931 से 2023 के सिनेमाई सफर पर अपनी बनाई एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई।
 
मनोज इस महोत्सव में मॉरिशस सरकार के निमंत्रण पर बतौर रिसोर्स पर्सन और पैनलिस्ट आये थे।
 
मनोज ने बताया कि पहली बार किसी देश की सरकार ने भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया। 2019 में प्रवासी सम्मेलन बनारस में प्रधानमंत्री मॉरिशस ने इस महोत्सव की घोषणा की और कोविड की वजह से टलते-टलते 2024 में हो पाया। प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बाद 2020 में ही मनोज भावुक ने इस आयोजन के लिए भोजपुरी जंक्शन का 'गिरमिटिया विशेषांक' प्रकाशित किया जिसमें भारत के साथ मॉरिशस के लेखकों ने भी अपना योगदान दिया। यह अंक प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, कला व संस्कृति विरासत मंत्री समेत तमाम गणमान्य लोगों को भेंट किया गया।
 
महोत्सव में अनेक रिसोल्यूशन पास हुए। गायकों ने गीत-संगीत की शानदार प्रस्तुति दी और चार दर्जन से अधिक विद्वानों ने आलेख पाठ किया। दुनिया के सभी भोजपुरी देशों को एक सूत्र में बांधने व संस्कृति को साझा करने की बात की गई।
ALSO READ: बेहूदगी का आरोप लगाकर जिस सआदत हसन मंटो पर कई मुकदमे दर्ज किए, आज उसे इफ़रात में क्‍यों पढ़ा जा रहा है?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

Vastu for Toilet: वास्तु के अनुसार यदि नहीं है शौचालय तो राहु होगा सक्रिय

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Maharaja Chhatrasal: बुंदेलखंड के महान योद्धा, महाराजा छत्रसाल, जानें उनसे जुड़ी 10 अनसुनी बातें

Armed Forces Flag Day 2025: सेना झंडा दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और उद्देश्य

Ambedkar philosophy: दार्शनिक और प्रसिद्ध समाज सुधारक डॉ. बी.आर. अंबेडकर के 10 प्रेरक विचार

Dr. Ambedkar Punyatithi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि, जानें उनके जीवन के 10 उल्लेखनीय कार्य

अयोध्या में राम मंदिर, संपूर्ण देश के लिए स्थायी प्रेरणा का स्रोत

अगला लेख