Hanuman Chalisa

इस ‘लाइब्रेरी ब्‍वॉय’ पर फिदा हो गईं लड़कियां, भेजने लगीं ‘शादी के प्रपोजल्‍स’

Webdunia
शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (15:12 IST)
ये लड़का लाइब्रेरी में रहता है। उसे किताबों से प्‍यार है। उसके पास 8 हजार से ज्‍यादा किताबें हैं। लेकिन जब उसने अपनी लाइब्रेरी की फोटो ट्व‍िटर पर शेयर की तो लड़कियां उसकी दीवानी हो गईं। उसे शादी के प्रपोजल आने लगे।

आइए जानते हैं कौन है ये लाइब्रेरी ब्‍वॉय।

ये जमाना डिजिटल का है किताबें बीते दिनों की बात है। लेकिन सोशल मीडि‍या से दूर एक लड़का ऐसा भी हैं जो दिल से किताबों से प्‍यार करता है। नाम है शौमिक। जब शौमिक ने ट्व‍िटर पर अपनी लाइब्रेरी का फोटो शेयर किया तो कई लड़कियां उनकी फैन हो गईं और शादी के ऑफर देने लगीं।

शौमिक ने ट्विटर पर बताया कि वो किताबों के साथ रहता है। यानी लाइब्रेरी में रहता है। अब इसमें हैरत वाली बात ये हुई कि बंदे को लड़कियों ने ऑनलाइन ही शादी के लिए प्रपोज करना शुरू कर दिया।

शौमि‍क ने लिखा, उनके लिए जो नहीं जानते कि मैं लाइब्रेरी में रहता हूं।’ इसके साथ उन्होंने तीन तस्वीरें अटैच की हैं।

अगले ट्वीट में उन्‍होंने बताया, ये तो 70-75 प्रतिशत ही किताबें हैं, उनके पास करीब 8 हजार किताबें हैं।

इसके बाद Raven (@anji_aswal) ने लिखा, चलो शादी कर लेते हैं, तो फिर सारा दिन पढ़ेंगे और नॉवेल लिखेंगे, मुझे फिक्शन नॉवेल पसंद हैं। ओएमजी, हम कई लेखकों के पैदा होने की जगहों पर भी जा सकते हैं। मुझे किताबों से प्यार है।’

Aditi (@Sev_Khamani) अदित‍ि ने लिखा, क्‍या मैं तुम्हारी रूमी बन सकती हूं

Aashi (@miss4ndrist) आशी ने लिखा, रिश्ते के लिए हाथ आगे बढ़ाना चाहती हूं।

एक लड़की ने लिखा, क्या मैं तुमसे शादी कर सकती हूं।

Humid Peach ने लिखा, क्या तुम अपना रूम मेरे साथ शेयर कर सकते हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

अगला लेख