Hanuman Chalisa

वामा साहित्य मंच की 5 सदस्यों को साहित्यपीडिया काव्य सम्मान

Webdunia
साहित्यपीडिया काव्य सम्मान 2017 के लिए वामा साहित्य मंच की 5 सदस्यों की रचनाएं चयनित हुई हैं। नोएडा एनसीआर में 25 फरवरी 2018 को सभी चयनित सदस्यों का सम्मान किया गया। वामा साहित्य मंच की प्रतिभाशाली सदस्य डॉ. गरिमा दुबे, अंजू निगम व विनीता चौहान ने मंच का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की।

इस अवसर पर रचनाकारों का प्रशस्ति पत्र व शाल से सम्मान किया गया। वर्ष 2017 में बेटियां विषय पर  साहित्यपीडिया द्वारा उनके पोर्टल पर एक काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें शामिल कविताओं को एक संग्रह के रूप में पुस्तक का रूप दिया गया व उसे "प्यारी बेटियां" शीर्षक से प्रकाशित किया गया। 
 
पुस्तक के विमोचन के साथ ही चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम नोएडा दिल्ली के अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। इंदौर के वामा साहित्य मंच की 5 सदस्य डॉ.किसलय पंचोली, स्मृति आदित्य,अंजू निगम,विनीता चौहान व डॉ.गरिमा दुबे की रचनाएं इस संग्रह में शामिल हैं।
 
डॉ. गरिमा दुबे,विनीता चौहान व अंजू निगम ने संस्था का प्रतिनिधित्व करते हुए यह साहित्यपीडिया काव्य सम्मान 2017 प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में उत्तर भारत के 10 राज्यों के नवोदित साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में साहित्य पीडिया के संस्थापक मंडल के सदस्य शामिल थे। यह आयोजन 25 फरवरी को दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

अगला लेख