dipawali

संगीत क्या है, क्यों जरूरी है जीवन के लिए

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (17:07 IST)
प्रथमेश व्यास
मान लीजिए की एक मुसाफिर मीलों का सफर तय करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़े जा रहा है। उसे उतना ही सफर और तय करना है लेकिन, वो कुछ पल ठहरकर आराम करना चाहता है। उसे एक पेड़ नजर आता है, जिसकी छांव तले बैठकर वो कुछ पलों के लिए अपनी सारी थकान भूल जाता है। पेड़ की घनी छांव उसके मन को सुकून तो पहुंचाती ही है, साथ ही साथ उसे आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा भी प्रदान करती है।  
 
एक व्यक्ति की जीवन रुपी राह में संगीत पेड़ की इसी घनी छांव की तरह है। जो कठिन से कठिन परिस्थियों में भी उसके जीवन में नई ऊर्जा, नई उमंग और नई मुस्कराहट भर देता है। दूसरे शब्दों में संगीत को 'मूड चेंजर' कहा जा सकता है। अगर हमारे हिंदी संगीत की बात की जाए, तो हमने हर मूड के लिए गाने बनाए हैं, जिन्हे सुनते ही हम कुछ पलों के लिए एक अलग दुनिया में चले जाते हैं। गानों के शब्द सुनकर हमे हमारी जिंदगी का कोई पुराना पन्ना याद आ जाता है या गाने का संगीत हमे थिरकने पर मजबूर कर देता है। 
 
कभी-कभी तो हमे कोई गाना इतना पसंद आ जाता है कि हम दिनभर बेवजह उसे गुनगुनाया करते हैं। ये इसलिए होता है कि संगीत हमारी सृष्टि का एक अभिन्न अंग है। वैज्ञानिक दृष्टि से गौर किया जाए तो संगीत से 'डोपामिन' रिलीज होता है, जिससे हमारे स्वभाव में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। 
 
दुनियाभर के संगीतज्ञों ने संगीत की कई परिभाषाएं दी है, लेकिन संगीत ऐसी चीज ही नहीं है जिसे परिभाषाओं में बांध कर देखा जा सके। विवध भारती से लेकर स्पॉटीफाय तक के सफर में संगीत ने कई बदलाव देखे हैं। लेकिन, आज भी तीन मिनट का गाना हमारा मूड बदलने के लिए काफी होता है। इतना ही नहीं, अब तो किसी व्यक्ति के पसंदीदा गानों की लिस्ट को देखकर ये बताया जा सकता है कि उसका स्वभाव कैसा होगा। 
 
दो पल को इस दुनिया से संगीत को हटा दिया जाए, तो सब कुछ कितना नीरस सा प्रतीत होगा। मंदिर की घंटियां, पक्षियों की गुंजन, पत्तों की सरसाहट, बादलों का गड़गड़ाना, नदियों का कलरव, बच्चों की किलकारियां, ये सब क्या है - संगीत ही तो है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Bhai Dooj essay: बहन-भाई के प्रेम का पर्व भाई दूज, पढ़ें सुंदर, भावनात्मक हिन्दी निबंध

Diwali 2025: धनतेरस से लेकर दिवाली तक, जानें हर दिन के लिए 5 खास वास्तु टिप्स

Zoho mail vs Gmail: Zoho Mail के 10 शानदार फीचर जो बढ़ा रहे हैं इसका क्रेज, जानिए Gmail से कैसे है अलग

Mrs Universe 2025: मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज पहन शेरी सिंह ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार मिला यह प्रतिष्ठित खिताब

Sanskriti Jain IAS: कौन हैं शाही फेयरवेल पाने वाली IAS अधिकारी, सहकर्मियों ने पालकी में बैठा कर बेटी की तरह किया विदा

सभी देखें

नवीनतम

कई साफ संकेत दे रहे हैं बिहार के चुनाव

भारत ने वायु सेना शक्ति में चीन को पछाड़ा, चौथी महाशक्ति बनने की ओर है अग्रसर

Bhai Dooj essay: बहन-भाई के प्रेम का पर्व भाई दूज, पढ़ें सुंदर, भावनात्मक हिन्दी निबंध

Annakut ki sabji: अन्नकूट की सब्जी कैसे बनाएं

Diwali Lakshmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए खास प्रसाद: क्या बनाएं और क्यों?

अगला लेख