Hanuman Chalisa

इक प्यार का दीप जलाया जाए...

प्रिया वच्छानी उल्हासनगर
क्यूं न इस दिवाली
इक प्यार का दीप
जलाया जाए।
 
किसी के घर के
बुझे दीप को
रोशन कर अपने दीप से
उसके घर को भी
रोशनी से नहलाया जाए।
 
क्यों न इस दिवाली
इक प्यार का दीप
जलाया जाए।
 
ब्रांड भले न पहनें हम
पर गरीब बच्चों को
दिलाकर कपड़े व पटाखे
उसकी मासूम मुस्कराहट
संग मुस्कुराया जाए।
 
भुलाकर सारे गिले-शिकवे
मिटा मन के भेदभावों को
रूठे हुए अपनों को
आज चलकर
फिर से मनाया जाए।
 
क्यों न इस दिवाली
इक प्यार का दीप
जलाया जाए।
 
बजाय सभी को कहने
अंग्रेजी में 'हैप्पी दिवाली'
बड़ों के पैर छू
बच्चों को गले लगा
हाथों से मिठाई खिलाकर
'शुभ दीपावली' कहा जाए।
 
क्यों न इस दिवाली
इक प्यार का दीप
जलाया जाए।
 
न लगाएं घरों में चाइना की
विद्युत लड़ियों को
कुम्हार भाई से दीये ले
क्यूं न दीपों की माला से
घरों को सजाया जाए।
 
क्यों न इस दिवाली
इक प्यार का दीप
जलाया जाए।
 
लक्ष्मी पूजा के बाद
तिजोरी में रख लक्ष्मी को
नम्रता के भावों और
अपनेपन की ललक को
दिल में जगाया जाए।
 
क्यूं न इस दिवाली
इक प्यार का दीप
जलाया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

अगला लेख