एकता का पाठ पढ़ाती कविता: आओ दीप जलाकर खुशियां मना लें...

Webdunia
- यासमीन हुसैन 'कवंल'
आओ दीप जलाकर खुशियां मना लें। 
घर-आंगन को खुशनुमा बना लें॥
अपना घर ही दोस्तों क्यों जगमगाएं। 
आओ उस निर्धन का भी घर सजा दें॥
 
देश को एकता का पाठ पढ़ा दें। 
पुराने दौर सा साहस दिखा दें॥
जैसे एक होकर अंगरेजों को भगाया। 
आओ मिलकर देश-द्रोही मिटा दें॥
 
पलट कर रख दें वो सत्ता जो लड़ाएं। 
दीपावली में ऐसे हर रावण को मिटा दें॥
जगमग-जगमग है शाम बहुत गजब है।
आओ मीठी आवाज में प्यारा गीत सुना दें॥
 
ये हरियाली सब के लिए है! 
ये दीपावली सब के लिए है। 
ये संदेश जन-जन तक पहुंचा दें॥
हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस में भाई-भाई। 
आओ मिल कर भ्रष्टाचार मिटा दें॥
 
दीप से दीप जला कर राम कसम कहते हैं।
प्रेम और शांति का पैगाम देंगे।
खुशियों के हर घर दीप जला देंगे। 
चारों ओर का अंधेरा मिटा देंगे॥
मिटा देंगे हम भ्रष्ट नेतागिरी।
महात्मा गांधी की सीख सिखा देंगे॥
 
कोई बाग-बगीचा हमको न मिले न सही।
ईश्वर-अल्लाह कीचड़ में भी 'कवंल' खिला देंगे॥

ALSO READ: हिन्दी कविता : दिवाली आई है 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम

अगला लेख