सन्देश गीत : बात इतनी सी

राकेश श्रीवास्तव 'नाजुक'
बात इतनी सी है ये समझ लीजिए, 
हम सभी एक शक्ति की संतान हैं।
धर्म-जाति से उठकर जरा देखिए, 
सबसे पहले सभी एक इंसान हैं।
 
राम में प्यार है, प्यार में हैं खुदा, 
प्यार अमृत के जैसा है पी लीजिए।
प्यार की भेंट में जख्म जितने मिले, 
मुस्कुराते हुए उनको सी लीजिए।
 
सारे त्योहार मिलकर मनाएं सभी, 
भाईचारा हमारी तो पहचान है।
बात इतनी सी है ये समझ लीजिए, 
हम सभी एक शक्ति की संतान हैं।
 
कोई झगड़ा नहीं, न किसी से गिला, 
सिर्फ खुशबू से महके हमारा शहर।
सब मिले जोड़कर प्राण से प्राण को, 
शाम हो रात हो या वो हो दोपहर।
 
गांठ दिल में जो है आइए खोलिए, 
कीमती हम सभी की ये मुस्कान है।
बात इतनी सी है ये समझ लीजिए, 
हम सभी एक शक्ति की संतान हैं।
 
कौन है जिसको फूलों की चाहत न हो, 
बोलिए किसको मधुमास भाता नहीं।
दिल किसी का भी हो भेद इसमें नहीं, 
कौन है जिसको चंदन रिझाता नहीं।
 
ख्वाब में भी किसी को रुलाया नहीं, 
उससे बढ़कर नहीं कोई बलवान है।
बात इतनी सी है ये समझ लीजिए, 
हम सभी एक शक्ति की संतान हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाइलैंड के मनमौजी और ऐय्याश राजा की कहानी 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

अगला लेख